फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Engineering department will provide jobs to more students this year

इंजीनियरिंग विभाग इस साल अधिक विद्यार्थियों को दिलाएगा नौकरी

Sun, 06 Feb 2022 06:57 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 06:57 PM IST
विज्ञापन
Engineering department will provide jobs to more students this year
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग विभाग के छात्रों के लिए अच्छी खबर है। उन्हें नौकरी देने के लिए इस बार पिछले साल से 20 फीसदी अधिक कंपनियां पहुंचेंगी। उम्मीद है कि इस बार भी शत-प्रतिशत प्लेसमेंट होंगे। साथ ही सालाना पैकेज भी इस बार अधिक जाने की उम्मीद है। इसके अलावा अन्य विभाग भी प्लेसमेंट की तैयारियां कर रहे हैं। पीयू ने सभी विभागों से कहा है कि वे अपने यहां प्लेसमेंट की तैयारियों में कोई कसर न छोड़ें।
विज्ञापन

पीयू के इंजीनियरिंग विभाग की साख अच्छी है। यहां जेईई के जरिए होशियार विद्यार्थियों के दाखिले होते हैं। ऐसे में उनकी प्लेसमेंट भी बेहतर होती है। कोरोना के कारण दो साल से कुछ कार्य प्रभावित है। कंपनियां भी कम ही नई नौकरियां निकाल रही हैं। इसे देखते हुए विभाग ने पहले ही तैयारी कर ली है। इस बार कई मल्टीनेशनल कंपनियों को बुलाया गया है। साथ ही कई कंपनियों ने खुद ही विभाग से संपर्क साधा है। ये कंपनियां खुद कैंपस में आना चाहती हैं, ताकि वे यहां से श्रेष्ठ इंजीनियरों की पूर्ति कर सकें। विज्ञान संकाय के अलावा प्रबंधन से जुड़े विभागों में भी विद्यार्थियों को नौकरियां देने के लिए कई बड़ी कंपनियां पीयू के पास आती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed