फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Engineering Department of Chandigarh Administration has not been able to fill A pit from last four months

शर्मनाक: चार महीने में एक गड्ढा नहीं भर पाया चंडीगढ़ प्रशासन, दीपावली की रात गिरे पांच लोग

Sat, 06 Nov 2021 09:08 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 06 Nov 2021 09:08 AM IST
सार

ये गड्ढा डड्डूमाजरा से मलोया की तरफ जाने वाली सड़क के बीचोंबीच है। गड्ढे में डंपिंग ग्राउंड का गंदा पानी भर जाता है जिससे लोग इस पर ध्यान नहीं दे पाते। 
 

विज्ञापन
Engineering Department of Chandigarh Administration has not been able to fill A pit from last four months
सड़क पर बना गड्ढा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ प्रशासन का इंजीनियरिंग विभाग पिछले चार महीने से एक गड्ढा नहीं भर पा रहा है, जिसका खामियाजा रोजाना लोगों को चोटिल होकर भुगतना पड़ रहा है। डड्डूमाजरा से मलोया की तरफ जाने वाली सड़क के बीचों बीच एक बड़ा गड्ढा है, जिसमें दीपावली की रात पांच लोग गिरे और बुरी तरह से जख्मी हुए हैं।

विज्ञापन


डड्डूमाजरा डंपिंग ग्राउंड के प्रोसेसिंग प्लांट की तरफ सड़क के इस गड्ढे में गंदा पानी भर जाता है, जिसकी वजह से साइकिल, मोटरसाइकिल और कार चालकों को ये गड्ढा नहीं दिखता और वो सीधे उसमें जा गिरते हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि रोजाना आठ से दस हादसे इस गड्ढे की वजह से हो रहे हैं। रात में ज्यादा हादसे होते हैं, क्योंकि सड़क पर लाइट जलती नहीं है और गंदा पानी होने की वजह से ऐसा प्रतीत होता है कि वहां सड़क है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - जहरीली हुई हवा: दिवाली के दूसरे दिन भी अबोहवा खराब, देश के सर्वाधिक प्रदूषित 20 शहरों में 11 हरियाणा के 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी गफलत में दीपावली की रात भी पांच लोग बुरी तरह से जख्मी हुए हैं, जिनमें से एक अपनी पत्नी और बच्चे के साथ था। चोट लगने के साथ लोग डंपिंग ग्राउंड से निकले गंदे पानी में भी जाकर गिर रहे हैं, जिसकी बदबू कई दिन तक रहती है। ये सब होने के बावजूद इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारी सोए हुए हैं और उन पर शिकायतों का भी कोई असर नहीं है। गड्ढा भी काफी बड़ा और गहरा है। 


इसे लेकर पहले भी प्रशासन के चीफ इंजीनियर सीबी ओझा को शिकायत दी गई थी। उन्होंने गड्ढे को मिट्टी से भरवा दिया, लेकिन वो कुछ ही दिन बाद फिर से पुरानी स्थिति में आ गया। स्थानीय निवासी दयाल कृष्ण ने बताया कि लोग सड़क के गड्ढ़ों में गिरकर गंभीर रूप से चोटिल हो रहे हैं, स्मार्ट सिटी के लिए इससे शर्मनाक बात क्या हो सकती है। उन्होंने कहा कि अगर प्रशासन जल्द इसे नहीं भरेगा तो मजबूरन लोगों की जान बचाने के लिए वह खुद ही अपने पैसे खर्च कर इसे भरेंगे।

एक्सईएन को निर्देश दे दिए हैं कि जल्द से जल्द इस गड्ढे को भरें। वहां पर डंपिंग ग्राउंड से गंदा पानी सड़क पर आ रहा है, जिसकी वजह से बार-बार सड़क खराब हो रही है। इसके लिए वरिष्ठ अधिकारियों से भी बातचीत की गई है। हालांकि, इस गड्ढे को पहले भरा जाएगा।  - सीबी ओझा, चीफ इंजीनियर, यूटी प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed