फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Engineer Gate meeting, the consumer in trouble

इंजीनियर गेट मीटिंग में, उपभोक्ता परेशानी में

Fri, 22 Aug 2014 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत Updated Fri, 22 Aug 2014 12:01 AM IST
विज्ञापन
पानीपत। उत्तर हरियाणा बिजली निगम की पावर इंजीनियर एसोसिएशन के सदस्याें के पंचकूला हेडक्वार्टर पर गेट मीटिंग में शामिल होने से कार्यालयाें में छुट्टी जैसा माहौल बना रहा। कार्यालय में कोई भी अधिकारी मौजूद न होने से बिजली उपभोक्ताओं का परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन


वीरवार को पंचकूला हेडक्वार्टर पर उत्तर हरियाणा बिजली निगम की पॉवर इंजीनियर एसोसिएशन के सदस्याें ने अपनी मांगाें के समर्थन में पहले से ही गेट मीटिंग तय कर रखी थी। इस कारण इंजीनियर पंचकूला जा पहुंचे। इससे कार्यालय में छुट्टी जैसा माहौल रहा।
विज्ञापन


बिजली उपभोक्ता दिनभर हाथ में फाइलें लिए इधर उधर भटकते नजर आए। इसराना निवासी रमेश जैन और संदीप आहुजा ने बताया कि निगम ने उसके मीटर की रीडिंग लिए बिना ही 25 हजार का बिल भेज दिया। बिल ठीक कराने के लिए जब कार्यालय पहुंचा तो यहंा पर कोई भी अधिकारी मौजूद नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जाटल निवासी रितु ने बताया कि वह अपने घर का मीटर लगवाने के लिए पिछले कई दिनों कार्यालय के चक्कर लगा रही है। आज फाइल जमा कराने के लिए एसडीओ के हस्ताक्षर कराने थे। लेकिन आज कार्यालय में कोई भी अधिकारी मौजूद नहीं है।


पावर इंजीनियर एसोसिएशन के जिला प्रधान एसडीओ युद्धवीर ने बताया कि एसोसिएशन कर्मचारी मांगों के लिए करीब 20 सालाें से संघर्ष कर रही है, लेकिन अभी तक मांगें पूरी नहीं हुईं। उन्होंने बताया कि निगम में करीब 20 सालाें से इंजीनियर के पद खाली हैं। वहीं कर्मचारियों से जबरदस्ती सौ प्रतिशत रिकवरी की डिमांड की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed