फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Enforcement Directorate will also take action in multi-crore forest scam in Punjab

Punjab: वन विभाग के करोड़ों के घोटाले पर अब ED करेगा कार्रवाई, विजिलेंस ने सौंपा रिकॉर्ड, होगी एक और एफआईआर

Tue, 25 Oct 2022 08:55 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 25 Oct 2022 08:55 AM IST
सार

राज्य में आम आदमी पार्टी द्वारा सत्ता संभालने के बाद विजिलेंस ब्यूरो ने सबसे पहले वन विभाग में हुए करोड़ों रुपये का पर्दाफाश किया था। केस में मंत्री से लेकर अधिकारी तक किस तरह मोटी रकम वसूल रहे थे।

विज्ञापन
Enforcement Directorate will also take action in multi-crore forest scam in Punjab
प्रवर्तन निदेशालय। - फोटो : amar ujala

विस्तार

पंजाब में हुए करोड़ों रुपये के वन घोटाले पर विजिलेंस ब्यूरो के साथ ही अब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की नजर लग गई है। विजिलेंस ब्यूरो की तरफ से केस से जुड़ा रिकॉर्ड ईडी को सौंप दिया गया है। ऐसे में अंदेशा है कि ईडी इसमें एक और एफआईआर दर्ज करेगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई चलेगी।

विज्ञापन


ईडी काफी समय पहले से ही वन विभाग में हुए करोड़ों रुपये के घोटाले पर नजर रख रही थी जिस तरह इस केस में खुलासे हुए कि आरोपियों की तरफ से विभाग में पोस्टिंग, खैर बेचने से लेकर ट्री गार्ड लगाने व खनन तक करोड़ों रुपये का खेल किया है। इसके बाद ईडी की तरफ से स्पेशल अदालत में सितंबर में एक याचिका दायर की गई थी। अदालत के माध्यम से इस केस की जांच कर रहे विजिलेंस ब्यूरो से केस से जुड़ा रिकॉर्ड मांगा गया था।
विज्ञापन


याचिका में ईडी की तरफ से विजिलेंस ब्यूरो से आरोप पत्र की प्रमाणित कापियां व अन्य दस्तावेज मुहैया करवाने की मांग की थी ताकि वह इस मामले में अपनी जांच शुरू कर पाए। इसके बाद विजिलेंस की तरफ से वन घोटाले से जुड़े दस्तावेज ईडी को सौंप दिए हैं। ऐसे में माहिरों की माने तो ईडी की तरफ से केस दर्ज करने की प्रक्रिया होगी। इसके बाद आरोपियों को काबू किया जाएगा। यह केस काफी अहम है क्योंकि इसमें सरकारी राजस्व को करोड़ों रुपये का झटका लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केस में दो पूर्व मंत्री हैं आरोपी
राज्य में आम आदमी पार्टी द्वारा सत्ता संभालने के बाद विजिलेंस ब्यूरो ने सबसे पहले वन विभाग में हुए करोड़ों रुपये का पर्दाफाश किया था। साथ ही बताया था कि केस में मंत्री से लेकर अधिकारी तक किस तरह मोटी रकम वसूल रहे थे। इस दौरान कांग्रेस सरकार के दो पूर्व मंत्रियों साधु सिंह धर्मसोत व संगत सिंह, उनके भतीजे दलजीत सिंह, पंजाब के प्रमुख कंजरवेट प्रवीन कुमार, डीएफओ गुरअमनप्रीत सिंह व विशाल चौहान समेत कई लोग की भूमिका सामने आई थी। वह कई तरीके से भ्रष्टाचार कर रहे थे। इसमें कई लोग गिरफ्तार किया गया था जबकि कुछ अभी तक विजिलेंस की पकड़ से बाहर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed