{"_id":"629f2eb2f922b32fdb1463d3","slug":"enforcement-directorate-raided-locations-of-gupta-builders-and-promoters-private-limited-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh: ईडी ने GBP Builders के ठिकानों पर दी दबिश, कई दस्तावेज और नकदी समेत ऑडी कार जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh: ईडी ने GBP Builders के ठिकानों पर दी दबिश, कई दस्तावेज और नकदी समेत ऑडी कार जब्त
Tue, 07 Jun 2022 04:26 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 07 Jun 2022 04:26 PM IST
सार
गुप्ता बिल्डर्स एंड प्रमोटर्स के खिलाफ चंडीगढ़ में अब तक धोखाधड़ी के 14 केस दर्ज हो चुके हैं। जीबीपी ग्रुप का कार्यालय सेक्टर-34 में है। सभी आरोपी फरार है।
विज्ञापन
ईडी की कार्रवाई
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संपत्ति खरीदने और बेचने के नाम पर लोगों से करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में फरार चल रहे गुप्ता बिल्डर्स एंड प्रमोटर्स (जीबीपी) और सहयोगियों के 19 ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने तीन जून को छापेमारी की। यह छापे चंडीगढ़, अंबाला, पंचकूला और दिल्ली में मारे गए। इस दौरान कई अचल संपत्ति के दस्तावेज, एक ऑडी क्यू7 कार सहित 85 लाख रुपये जब्त किए।
विज्ञापन
ईडी ने बताया कि कंपनी गुप्ता बिल्डर्स एंड प्रमोटर्स और इसके मालिकों सतीश गुप्ता व प्रदीप गुप्ता के ठिकानों पर छापे मारे गए। सहयोगी कंपनियों बाजवा डेवलपर्स, कुमार बिल्डर्स, विनमेहता फिल्म्स और इनके निदेशकों जरनैल सिंह बाजवा, नवराज मित्तल, विशाल गर्ग व अन्य के भी ठिकानों पर छापे पड़े।
विज्ञापन
चंडीगढ़ और पंजाब पुलिस द्वारा दर्ज एफआईआर के अनुसार, आरोपियों ने बड़ी संख्या में घर, प्लॉट, फ्लैट या दुकानों के इच्छुक खरीदारों को ठगा। उनसे पैसा जमा करवाया और करोड़ों रुपया नहीं लौटा सके। जांच में सामने आया कि यह पैसा दूसरी कंपनियों को भेजा गया।
विज्ञापन
चंडीगढ़ में अब तक 14 केस दर्ज
गुप्ता बिल्डर्स एंड प्रमोटर्स के खिलाफ चंडीगढ़ में अब तक धोखाधड़ी के 14 केस दर्ज हो चुके हैं। जीबीपी ग्रुप का कार्यालय सेक्टर-34 में है। सभी आरोपी फरार हैं। पिछले महीने सेक्टर-20 निवासी दरमियान सिंह समेत 29 अन्य लोगों ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका वर्ष 2018-19 के बीच गुप्ता बिल्डर्स एंड प्रमोटर्स के साथ संपर्क हुआ था। उन्हें मोहाली स्थित स्मार्ट सिटी मुल्लापुर न्यू चंडीगढ़ में प्लॉट देने के लिए आरोपियों ने 39 लाख रुपये ले लिए जबकि अन्य 28 लोगों से भी सात करोड़ रुपये ठग लिए। इसके बाद उनसे संपर्क किया तो वह टालमटोल करते रहे।
अप्रैल में दर्ज हुई छह एफआईआर, 1500 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप
सेक्टर-34 थाना पुलिस ने अप्रैल में गुप्ता बिल्डर्स एंड प्रमोटर्स के खिलाफ 1500 करोड़ की धोखाधड़ी के मामलों में छह एफआईआर दर्ज की थीं। मामले में जीबीपी के साथ जीएंडजी बिल्डर्स के मैनेजिंग पार्टनर पर भी केस दर्ज हुआ था। जीरकपुर निवासी देवभूषण गुप्ता ने शिकायत में बताया था कि जीबीपी के डायरेक्टर रमन गुप्ता, प्रदीप गुप्ता व अन्य और जीएंडजी बिल्डर्स के मैनेजिंग पार्टनर नीरज गुप्ता ने करीब 2500 लोगों के साथ अलग-अलग प्रोजेक्ट में 1500 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की है। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया।