फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   encrochment_sector 19_sector 22_chandigarh

अतिक्रमण ने संकरा किया इन बाजारों को

Fri, 29 Nov 2013 08:40 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 29 Nov 2013 08:40 AM IST
विज्ञापन
encrochment_sector 19_sector 22_chandigarh
सेक्टर-19 और 22 समेत अन्य सेक्टरों की मार्केट अतिक्रमण की शिकार हैं। यहां तक कि पार्किंग और दुकानों के दीवारों को भी नहीं छोड़ा। इससे मार्केट संकरी हो गई है।
विज्ञापन


दुकानों के बाहर गली की दीवारों पर भी लोग कब्जा जमा चुके हैं। बिजली की तारें भी उसी से होकर गुजर रही हैं। ऐसे मे एक भी चिंगारी बड़े हादसे का सबब बन सकती है।
विज्ञापन


शास्त्री मार्केट एसोसिएशन के प्रधान श्याम सुंदर अरोड़ा का कहना है कि मार्केट में अतिक्रमण को खत्म किया जा रहा है। पार्किंग में अतिक्रमण करने वालों को निगम हटा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक दिसंबर से मार्केट की तरफ से सिक्योरिटी गार्ड रखा जाएगा ताकि वह गाड़ियों को सही तरीके से लगवा सके। इस पर मार्केट एसोसिएशन हर महीने साठ हजार रुपये खर्च करेगी।

नगर निगम ने पचास चलान काटे
नगर निगम की इंफोर्समेंट विंग ने 50 चालान काटे। इस दौरान सेक्टर-22 के शास्त्री मार्केट और 19 के सदर बाजार से अतिक्रमणकारियों का सामान जब्त किया गया।

विंग के सुपरिंटेंडेंट कश्मीरा सिह ने बताया कि टीम ने अतिक्रमण हटाने के साथ ही साथ बेड, कुर्सी, जेनरेटर, रेडीमेड कपड़े, जूते, गैस सिलेंडर जब्त किए।

टीम ने सात ट्रक सामान जब्त किया। कश्मीरा सिंह ने कहा कि अतिक्रमण की सूचना मिलते ही उनकी टीम मौके पर पहुंचती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed