फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Encounter between police and gangsters, main accused of Harmilap Nagar shooting shot in the leg, caught

Chandigarh News: पुलिस और गैंगस्टरों में मुठभेड़, हरमिलाप नगर गोलीकांड के मुख्य आरोपी के टांग में मारी गोली, दबोचा

Sat, 14 Oct 2023 02:25 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Oct 2023 02:25 AM IST
विज्ञापन
Encounter between police and gangsters, main accused of Harmilap Nagar shooting shot in the leg, caught
जीरकपुर। हरमिलाप नगर में बीते 9 अक्तूबर की आधी रात गोली चलाने के मुख्य आरोपी गैंगस्टर गगनवीर सिंह ऊर्फ राजन को पुलिस ने बलटाना चौकी व वेलवेट क्लार्क रिसोर्ट के पीछे मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में गैंगस्टर राजन की दाईं टांग में गोली लगी है जबकि उसके दो साथी भाग निकले। पुलिस ने उन दोनों का पीछा करते हुए जंगल में तलाशी अभियान भी चलाया, लेकिन हाथ नहीं लगे। पुलिस ने पकड़े गए गैंगस्टर को ढकोली सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन


पुलिस व गैंगस्टरों के बीच मुठभेड़ में चार राउंड फायरिंग हुई। इसमें से एक राउंड पुलिस की कार के बोनट पर लगा। इसके बाद जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने गैंगस्टर की टांग में गोली मार घायल कर दिया। पुलिस ने मौके से दो खोल और .32 बोर का पिस्टल बरामद किया है। इस ऑपरेशन का नेतृत्व डीएसपी विक्रम बराड़ कर रहे थे। उनकी टीम में जीरकपुर के एसएचओ सिमरजीत सिंह और बलटाना चौकी के इंचार्ज जशनप्रीत सिंह टीम के साथ मुठभेड़ में शामिल थे। एनकाउंटर के बाद एसपी (डी) अमनदीप सिंह बराड़ भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का दौरा किया।
विज्ञापन


डीएसपी विक्रम बराड़ ने बताया कि शुक्रवार सुबह सूचना मिली कि बलटाना चौकी के नजदीक सुखना चो के बांध पर तीन गैंगस्टर छिपे हैं। वे टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो गैंगस्टरों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में गैंगस्टर राजन की टांग में गोली लगने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं, दो गैंगस्टर जंगल की तरफ भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या था मामला : बीते सोमवार की रात करीब साढ़े 12 बजे कबाड़ी की दुकान में जुआ खेल रहे कुछ युवकों पर अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग कर दी। इसमें संतोष की कनपटी पर गोली लगी थी, जबकि छोटू व अजय को चाकू मारकर घायल कर दिया गया था। उन्हें इलाज के लिए सेक्टर-32 के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां दो दिन बाद संतोष की मौत हो गई थी। यह गोलीकांड कबाड़ी की दुकान के अंदर जुआ खेल रहे युवकों से 12 लाख रुपये के लेनदेन को लेकर हुआ था। इस मामले में पुलिस ने पहले इरादा-ए-कत्ल की धारा के तहत केस दर्ज किया था लेकिन संतोष की मौत के बाद पुलिस ने कत्ल की धारा जोड़ दी थी।
हाल में ही पंचकूला में की थी वारदात
सूत्रों के मुताबिक गैंगस्टर राजन ने पंचकूला के एक क्लब मालिक से रंगदारी मांगी थी। इसके अलावा सकेतड़ी के मीत हत्याकांड में भी वह शामिल था। पुलिस अस्पताल से छुट्टी होने के बाद गैंगस्टर के साथियों और गिरोह के बारे में पूछताछ करेगी। अभी तक कि पूछताछ में पता चला है कि इलाके में चल रही सट्टेबाजी को लेकर इनके बीच झगड़ा हुआ था और इसमें रंगदारी नहीं देने पर हमला किया गया था।

कोट्स
बलटाना चौकी पुलिस चौकी के नजदीक सुखना चो के बांध पर तीन गैंगस्टरों के छिपे होने की सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर गैंगस्टरों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गैंगस्टर गगनवीर सिंह उर्फ राजन की टांग में गोली लगने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया जबकि उसके दो साथी मौके से भाग निकले। उन दोनों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-अमनदीप सिंह बराड़, एसपी (डी) मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed