फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Encounter between gangster Prabhjot Singh and tarntaran Police

Punjab: तरनतारन में पुलिस और गैंगस्टर के बीच एनकाउंटर, फायरिंग करते हुए कार छोड़कर भागे आरोपी

Tue, 30 Jan 2024 08:00 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 30 Jan 2024 08:00 PM IST
सार

गैंगस्टर प्रभजोत सिंह बॉर्डर क्षेत्र के पास सप्लाई करने आया था। काउंटर इंटेलिजेंस टीम ने जाल बिछाते हुए उसकी कार का पीछा करना शुरू कर दिया। इसी दौरान गैंगस्टर ने अपनी कार तेज रफ्तार से चलानी शुरू कर दी, जिसके बाद कोहरे के कारण उसकी कार गांव घरियाला के पास रेलवे फाटक पर खेतों में जा गिरी।

विज्ञापन
Encounter between gangster Prabhjot Singh and tarntaran Police
तरनतारन में एनकाउंटर - फोटो : social media

विस्तार

तरनतारन में गैंगस्टर प्रभजोत सिंह निवासी दादूवाल के साथ पुलिस का एनकाउंटर हो गया। काउंटर इंटेलिजेंस अमृतसर की टीमें उसका पीछा कर रहीं थी। उसके साथ एक और साथी था, जो मौके से फरार हो गया। इस दौरान दोनों तरफ से क्रॉस फायरिंग हुई। यह गैंगस्टर स्विफ्ट कार में भाग रहे थे। घटना तरनतारन के गांव घरियाला के पास हुई। 
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, काउंटर इंटेलिजेंस पुलिस अमृतसर को गुप्त सूचना मिली थी कि गैंगस्टर प्रभजोत सिंह, जिसके पास अवैध हथियार और नशीला पदार्थ है, बॉर्डर क्षेत्र के पास सप्लाई करने आया है। इसी बीच काउंटर इंटेलिजेंस टीम ने जाल बिछाते हुए सफेद स्विफ्ट कार का पीछा करना शुरू कर दिया। इसी दौरान गैंगस्टर ने अपनी कार तेज रफ्तार से चलानी शुरू कर दी, जिसके बाद कोहरे के कारण उसकी कार गांव घरियाला के पास रेलवे फाटक पर खेतों में जा गिरी।
विज्ञापन


कार से बाहर निकलते वक्त गैंगस्टर ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस पार्टी ने भी जवाबी कार्रवाई की, लेकिन आरोपी कोहरे का फायदा उठाकर रेलवे लाइन के रास्ते मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद थाना सदर पट्टी की पुलिस के अलावा तरनतारन के एसएसपी अश्वनी कपूर मौके पर पहुंचे और इलाके को सील कर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। फिलहाल प्रभजोत और उसका साथी फरार बताए जा रहे हैं। दोनों गोलियां चलाते हुए भाग निकले। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed