फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Employment Fair... 188 youth got appointment letters in Chandigarh

Chandigarh News: रोजगार मेला... चंडीगढ़ में 188 युवाओं को मिला नियुक्ति पत्र

Wed, 30 Oct 2024 03:02 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Oct 2024 03:02 AM IST
विज्ञापन
Employment Fair... 188 youth got appointment letters in Chandigarh
चंडीगढ़। मंगलवार को रोजगार मेला का आयोजन किया गया। सेक्टर-42 स्थित पीजीजीसीजी में आयोजित कार्यक्रम में पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी पहुंचे। इस अवसर पर उन्होंने 188 लोगों को नियुक्ति पत्र दिए। इनमें 69 महिलाएं थीं।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत हरदीप सिंह पुरी ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। उन्होंने कहा कि यह गर्व की बात चंडीगढ़ में सिर्फ पंजाब-हरियाणा ही नहीं, नाॅर्थ ईस्ट से भी कई विद्यार्थी पढ़ाई के लिए आए हैं। उन्होंने कहा कि आज देशभर में एक साथ 40 जगहों पर रोजगार मेले का आयोजन किया गया है, जिसमें पुडी, कोलकाता, विशाखापट्टनम, इंदौर व कई सारे स्थान शामिल है। इनमें 51 हजार लोगों को एक साथ 14 विभागों में नई भर्ती दी गई है। 16 महीने पहले से शुरू हुआ रोजगार मेले के अंतर्गत अभी तक आठ लाख से ज्यादा लोगों को रोजगार मिल चुका है। उन्होंने विपक्ष नीति और नियत पर भी सवाल उठाए। हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत बनाने का अवसर प्राप्त हुआ है, सबको इस अवसर में भाग लेना चाहिए। 2047 से पहले ही देश को विकसित भारत के नाम से घोषित करने का संकल्प लेना है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed