फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   employee varification order to petrol pump owners

पेट्रोल पंप संचालक हैं तो यह खबर आपके बड़े काम की

Fri, 04 Sep 2015 12:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Fri, 04 Sep 2015 12:54 PM IST
विज्ञापन
employee varification order to petrol pump owners

पेट्रोल पंप मालिकों को अपने पंप पर काम करने वाले कर्मचारियों का पुलिस वेरिफिकेशन करवाना आवश्यक है। पंचकूला पुलिस उपायुक्त अनिल कुमार धवन ने पंचकूला में आयोजित एक मीटिंग में कहा कि सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए पेट्रोल पंप मालिकों को यह निर्देश जारी किए गए हैं।

विज्ञापन


पुलिस उपायुक्त अनिल धवन ने कहा कि पेट्रोल पंप मालिक अपनी नकदी और पंप पर सुरक्षा को लेकर जागरूक रहें और सुरक्षा के मद्देनजर कर्मचारियों की पुलिस जांच अवश्य करवाएं। पुलिस उपायुक्त ने पेट्रोल पंप की सुरक्षा के लिए वीरवार को सभी पंप मालिकों की बैठक बुलाई थी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग शहर के लोगों की सुरक्षा के लिए काफी सतर्क है, लेकिन इसके लिए लोगों का सहयोग भी जरूरी है। पंपों पर तेल और नकदी की सुरक्षा आवश्यक हैं। इसके लिए पुलिस के साथ-साथ पेट्रोल पंप मालिक जागरूक रहें, पंप पर नकदी सुरक्षा के इंतजाम करें और पेट्रोल पंप के अंदर और बाहर जाने वाले रास्तों पर उच्च क्षमता वाले सीसीटीवी कैमरे लगवाना सुनिश्चित करें। किसी भी घटना की स्थिति में कैमरों में रिकॉर्ड तस्वीरें जांच में काफी मददगार साबित होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पेट्रोल पंप मालिक पंप पर कार्यरत सभी कर्मचारियों की पुलिस वेरिफिकेशन करवाएं। पेट्रोल पंप, प्रदूषण चेक करने और हवा भरने वाले सभी कर्मचारियों का विवरण फोटो समेत पुलिस विभाग को सौंप दें।


पुलिस उपायुक्त ने पंप मालिकों को सुझाव दिया कि पेट्रोल डालने वाले कर्मचारियों के बैग में ज्यादा नगदी न हो। पंप पर इकट्ठा होने वाले रुपयों को सुरक्षित जगह रखें। बैंक में पैसा जमा करवाने के लिए सुरक्षा वैन से टाईअप करके जाएं। यदि नकदी जमा करवाने के लिए कोई पुलिस की मदद चाहता है तो पुलिस विभाग मदद को तैयार है। इस मौके पर एसीपी दलीप कुमार व मनीष सहगल समेत जिले के विभिन्न थाने के प्रभारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed