फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Employee organizations will hold a protest in Sangrur on the 15th to demand the restoration of the old pension and pay scales.

Chandigarh News: पुरानी पेंशन व वेतनमान बहाली को लेकर कर्मचारी संगठनों का 15 को संगरूर में हल्ला बोल

Wed, 04 Feb 2026 08:02 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 08:02 PM IST
विज्ञापन
Employee organizations will hold a protest in Sangrur on the 15th to demand the restoration of the old pension and pay scales.
होशियारपुर। पुरानी पेंशन योजना, पुराने वेतनमान और विभिन्न भत्तों की बहाली सहित लंबित वित्तीय मांगों को लेकर पंजाब के कर्मचारी संगठनों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इसके लिए गठित पुराने पे-स्केल, पुरानी पेंशन और भत्ता बहाली मोर्चा ने 15 फरवरी को मुख्यमंत्री के गृह जिले संगरूर में राज्य स्तरीय रैली आयोजित करने का ऐलान किया है।
विज्ञापन

रैली की तैयारियों को लेकर शहीद ऊधम सिंह पार्क, होशियारपुर में विभिन्न कर्मचारी संगठनों की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता पेंशन प्राप्ति फ्रंट के जिला कन्वीनर मनजीत सिंह दसूहा, जनरल सचिव बलजीत सिंह महिमोवाल और डीटीएफ के जिला प्रधान सुखदेव डांसीवाल ने की। नेताओं ने बताया कि जुलाई 2020 के बाद भर्ती कर्मचारियों पर लागू नए वेतनमान न तो पुराने पंजाब पैटर्न के अनुरूप हैं और न ही केंद्र सरकार के, जिससे कर्मचारियों को भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। बैठक में कहा गया कि वर्ष 2022 में जारी पुरानी पेंशन बहाली की अधिसूचना अब तक लागू नहीं की गई है। इसके अलावा ग्रामीण, सीमा क्षेत्र, दिव्यांग सहित कुल 37 प्रकार के भत्ते भी बंद हैं। कर्मचारियों को केंद्र व पड़ोसी राज्यों की तुलना में 16 प्रतिशत कम महंगाई भत्ता दिया जा रहा है। एसीपी स्कीम, वेतन आयोग के बकाया और समयबद्ध पदोन्नतियां भी लंबे समय से लंबित हैं। नेताओं ने बताया कि 18 जनवरी को मोगा में हुई राज्य स्तरीय कन्वेंशन में सर्वसम्मति से 15 फरवरी को संगरूर में रैली करने का निर्णय लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed