फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Emergency landing of jet airways flight mumbai to Dehradun in zirakpur

36000 फुट की ऊंचाई पर अटकी 163 यात्रियों की 'सांस', एयरफोर्स ने कराई आपात लैंडिग, बचाई जान

Sun, 10 Feb 2019 09:22 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जीरकपुर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जीरकपुर (पंजाब) Published by: खुशबू गोयल Updated Sun, 10 Feb 2019 09:22 AM IST
विज्ञापन
Emergency landing of jet airways flight mumbai to Dehradun in zirakpur
विमान की आपात लैंडिंग

मुंबई से देहरादून जा रहे जेट एयरवेज के विमान के इंजन में शनिवार सुबह अचानक खराबी आ गई। फ्लाइट में करीब 163 यात्री सवार थे। जब इंजन में खराबी आई तब विमान 36000 फुट की ऊंचाई पर था। इंजन में खराबी आने का पता चलते ही विमान के पायलट ने सूझबूझ का परिचय देते हुए तत्काल चंडीगढ़ एयरफोर्स के एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) से संपर्क साधा और चंडीगढ़ में विमान की आपात लैंडिंग की अनुमति मांगी। 

विज्ञापन


आपात स्थिति देखते हुए एटीसी ने तत्काल लैंडिंग की व्यवस्था की और विमान को समय रहते चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट के रनवे पर सुरक्षित लैंड करवा लिया और 163 यात्रियों की जान बचा ली। अधिकारिक सूत्रों की मानें तो फ्लाइट संख्या 9 डब्लू 703 ने मुंबई से देहरादून के लिए उड़ान भरी थी। देहरादून के पास करीब 36000 फुट की ऊंचाई पर फ्लाइट के इंजन में अचानक खराबी आने लगी। 
विज्ञापन


इसके बाद पायलट से समझदारी के साथ चंडीगढ़ एयरफोर्स की मदद ली और सुबह 8.30 बजे चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करवाई। इसके बाद दूसरी फ्लाइट से यात्रियों को सुबह 11.30 बजे देहरादून के लिए रवाना किया गया।    
विज्ञापन
विज्ञापन


एटीसी ने 20 मिनट में करा दी सुरक्षित लैंडिंग     
एयरफोर्स के एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) की मदद से फ्लाइट को रडार के माध्यम से करीब 20 मिनट में चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट के रनवे पर इमरजेंसी लैंडिंग करवा दी गई। इसके लिए एयरक्राफ्ट में सवार पायलट ने एटीसी के पदाधिकारियों का धन्यवाद किया, क्योंकि उन्हीं की मदद की बदौलत शनिवार को 163 लोगों की जान बच गई। इस संबंध में चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पीआरओ दीपेश जोशी से जब इमरजेंसी लैंडिंग का कारण पूछा गया तो उन्होंने इसे टेक्निकल रीजन बताया। पूरे कारणों की उन्होंने जानकारी नहीं दी।

तीन फ्लाइटें कैंसिल, एक देरी से रवाना    

 खराब मौसम और तकनीकी कारणों से शनिवार को चंडीगढ़ इंटनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाली तीन फ्लाइटें कैंसिल कर दी गईं। वहीं एक फ्लाइट अपने निर्धारित समय से देरी से रवाना हुई। बता दें कि श्रीनगर में बर्फबारी के चलते चंडीगढ़ से श्रीनगर जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट कैंसिल कर दी गई। इस फ्लाइट से जाने वाले करीब 170 यात्रियों के लिए इंडिगो ने होटल में रहने और खाने का बंदोबस्त करवा दिया है।

वहीं इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6ई 274 चंडीगढ़ से हैदराबाद जाने वाली फ्लाइट को भी रद्द कर दिया गया। रविवार को चंडीगढ़ से श्रीनगर के लिए फ्लाइट ऑपरेट की जाएगी। वहीं गो एयर की फ्लाइट संख्या 912 चंडीगढ़-अहमदाबाद अपने निर्धारित समय से 1.40 मिनट बाद रवाना हुई जबकि फ्लाइट संख्या 9 डब्लू 652 ऑपरेशनल रीजन के चलते कैंसिल कर दी गई। यह फ्लाइट चंडीगढ़ से न्यू दिल्ली जाती है। इसमें करीब 70 यात्रियों की बुकिंग थी।        

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed