{"_id":"5c2d10edbdec2256e27b892f","slug":"emergency-landing-of-dubai-amritsar-flight-in-chandigarh-due-to-weather","type":"story","status":"publish","title_hn":"खराब मौसम से दुबई-अमृतसर फ्लाइट की चंडीगढ़ में इमरजेंसी लैंडिंग, सवा दो घंटे बाद भरी उड़ान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खराब मौसम से दुबई-अमृतसर फ्लाइट की चंडीगढ़ में इमरजेंसी लैंडिंग, सवा दो घंटे बाद भरी उड़ान
Thu, 03 Jan 2019 09:25 AM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जीरकपुर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जीरकपुर (पंजाब)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Thu, 03 Jan 2019 09:25 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खराब मौसम के कारण बुधवार को दुबई से अमृतसर जाने वाली फ्लाइट को चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। इसमें करीब 180 यात्री थे। एयरपोर्ट से करीब सवा दो घंटे के बाद स्पाइस जेट की एसजी -56 फ्लाइट चंडीगढ़ से अमृतसर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए रवाना की गई।
विज्ञापन
दरअसल स्पाइस जेट एसजी-56 फ्लाइट ने अपने शेड्यूल के मुताबिक सुबह 5 बजे दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से अमृतसर के लिए उड़ान भरी थी। इसकी अमृतसर एयरपोर्ट पर सुबह नौ बजे लैंडिंग थी, लेकिन खराब मौसम की वजह से काफी देर आसमान में घूमने के बाद इस फ्लाइट की वापस चंडीगढ़ अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर दोपहर 12:14 बजे लैंडिंग कराई गई।
विज्ञापन
यह फ्लाइट सवा दो घंटे तक चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रुकी और इसके बाद मौसम साफ होने की सूचना पाकर दोपहर 2:28 बजे इसने अमृतसर एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरी।
विज्ञापन
ये फ्लाइटें भी लेट रहीं
चंडीगढ़ से बंगलुरू जाने वाली एयर एशिया की फ्लाइट ने भी बंगलुरू में मौसम खराब होने की वजह से 1 घंटा 40 मिनट की देरी से उड़ान भरी। वहीं इंडिगो की मुंबई जाने वाली फ्लाइट ने एक घंटे की देरी से उड़ान भरी। व्यस्त ट्रैफिक व्यवस्था के चलते इस फ्लाइट ने देरी से उड़ान भरी।