फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Emergency landing of Air India Express plane in Karachi airport

Punjab News: कराची में एयर इंडिया एक्सप्रेस विमान की आपात लैंडिंग, दुबई से अमृतसर आ रहा था

Mon, 16 Oct 2023 05:42 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 16 Oct 2023 05:42 PM IST
सार

एयर इंडिया एक्सप्रेस का यह विमान दोपहर 2:30 बजे कराची एयरपोर्ट से अमृतसर के लिए रवाना हुआ और देर शाम अमृतसर एयरपोर्ट पर उतरा। मामला 14 अक्तूबर का है। 

विज्ञापन
Emergency landing of Air India Express plane in Karachi airport
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

दुबई से अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट आ रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट की कराची (पाकिस्तान) में आपात लैंडिंग करवानी पड़ी। इसका कारण एक यात्री की अचानक तबीयत बिगड़ जाना बताया जा रहा है। कराची एयरपोर्ट पर मेडिकल सहायता दिलाने के बाद विमान अमृतसर एयरपोर्ट पहुंचा।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक 14 अक्तूबर की सुबह करीब आठ बजकर 51 मिनट पर एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान यात्रियों को लेकर दुबई से अमृतसर के लिए रवाना हुआ। इस दौरान विमान में सवार एक यात्री अचानक तबीयत बिगड़ गई। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे विमान की कराची एयरपोर्ट पर आपात लैंडिंग करवानी पड़ी। जहां यात्री को तुरंत मेडिकल सहायता दी गई। 
विज्ञापन


यात्री की तबीयत में सुधार के बाद उड़ान की मंजूरी मिलने के बाद एयर इंडिया एक्सप्रेस का यह विमान दोपहर 2:30 बजे कराची एयरपोर्ट से अमृतसर के लिए रवाना हुआ और देर शाम अमृतसर एयरपोर्ट पर लैंड हुआ। एयर इंडिया एक्सप्रेस के एक प्रवक्ता ने कहा कि हमारी दुबई-अमृतसर फ्लाइट में एक यात्री को उड़ान के दौरान आपात मेडिकल इमरजेंसी की जरूरत पड़ गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed