{"_id":"4a3e95c1fd978bbd8d125aeef28e0885","slug":"emergency-and-family-medicine-courses-in-pgi-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"PGI: इमरजेंसी और फैमिली मेडिसिन के कोर्स होंगे शुरू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PGI: इमरजेंसी और फैमिली मेडिसिन के कोर्स होंगे शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 08 Jul 2014 11:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीजीआई में मदर एंड चाइल्ड केयर, न्यूरोसाइंस सेंटर, कैंसर रिसर्च सेंटर, ट्रांसलेशनल मेडिकल सेंटर एंड आर्गन ट्रांसप्लांटेशन सेंटर खुलने की तैयारी चल रही है। इसके अलावा पीजीआई में नए कोर्स शुरू करने की भी योजना है।
विज्ञापन
इसमें प्रमुख रूप से इमरजेंसी मेडिसिन, फैमिली मेडिसिन, ट्रामा एनेस्थीसिया एंड टॉक्सीक्लोजी के कोर्स होंगे। इसके अलावा पेशंट केयर के स्किल को मजबूत करने की भी कोशिश जारी रहेगी।
विज्ञापन
पीजीआई ने सोमवार को 52वां स्थापना दिवस मनाया। इस मौके पर संस्थान के डायरेक्टर प्रोफेसर योगेश चावला ने भविष्य की योजनाओं के बारे में बताया कि संगरूर में पीजीआई का सैटेलाइट सेंटर खुलने जा रहा है। इससे पंजाब से आने वाले मरीजों का बोझ काफी कम हो जाएगा।
विज्ञापन
इस खास मौके पर बतौर मुख्य अतिथि केंद्र सरकार के बायोटेक्नोलॉजी डिपार्टमेंट के सेक्रेटरी डॉ. के विजय राघवन रहे। उन्होंने क्वालिटी रिसर्च के चैलेंज पर लेक्चर दिया।
डॉ. राघवन ने बताया कि क्रिटीकल साइंसटिफिक इश्यू पर तुरंत निर्णय लेने की क्षमता पैदा करनी होगी। संसाधनों को शेयर करने पर भारत की वैज्ञानिक रिसर्च नई ऊंचाइयों पर पहुंच सकती है। समस्याओं से जूझने के लिए हमें नए तरीके ईजाद करने होंगे।
पीजीआई के लिए खास रहा बीता साल
प्रोफेसर चावला ने बताया कि बीता साल पीजीआई के लिए काफी महत्वपूर्ण रहा। देश के सम्मानित अवार्ड पीजीआई के खाते में आए। इसमें मुख्य रूप से डीन डॉ. अमोद गुप्ता को पद्मश्री अवार्ड सहित इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च अवार्ड, बीसी राय अवार्ड, मेंबरशिप सहित कई अकेडमिक सोसाइटी के अवार्ड शामिल हैं।
रिसर्च के क्षेत्र में भी कई झंडे गाड़े। नेशनल व इंटरनेशनल जरनल में 1100 रिसर्च आर्टिकल प्रकाशित हुए। डिपार्टमेंट आफ माइक्रोबायोलॉजी एनएबीएल का एक्रीडिएशन प्राप्त हुआ। इंडिया हेल्थकेयर अवार्ड से पीजीआई को सम्मानित किया गया।
सात कर्मचारी हुए सम्मानित
स्थापना दिवस पर पीजीआई ने सात कर्मचारियों को सम्मानित किया। इसमें न्यूक्लियर मेडिसिन के लेबोट्ररी अटेंडेंट सूरत सिंह, डिपार्टमेंट ऑफ रेडियो डायग्नोसिस के डार्क रूम असिस्टेंट राजेश कुमार कौशल, ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन के स्टेनोग्राफर गुरविंदर सिंह, मेडिकल माइक्रोबायोलाजी के सेनिटेरी अटेंडेंट, बायोकेमेस्ट्री डिपार्टमेंट के सेनिटेरी अटेंडेंट राजेंद्र कुमार, सेनिटेशन डिपार्टमेंट के सेनिटेरी अटेंडेंट हरीश व सेवा सिंह और सुनीता देवी को सम्मानित किया।