फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   electricty_electricity nigam_chandigarh_haryana

बिजली कनेक्शन लेना है तो ये खबर जरूर पढ़ें

Thu, 19 Dec 2013 04:27 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 19 Dec 2013 04:27 PM IST
विज्ञापन
electricty_electricity nigam_chandigarh_haryana
हरियाणा के बिजली निगमों ने कम मांग के दौरान कनेक्शन जारी करने की सुविधा को 31 मार्च तक बढ़ा दिया है। हालांकि लंबित कनेक्शन की वरीयता में बदलाव नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


बिजली वितरण निगमों के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने बताया कि उच्च दबाव कनेक्शन को जारी करने के लिए निगम ने फील्ड अधिकारियों की शक्ति बढ़ा दी है। जिससे एचटी कनेक्शन जारी करने में तत्परता आए और उपलब्ध बिजली का उपयोग हो।
विज्ञापन


कम बिजली मांग के दौरान प्रणाली की क्षमता में उपलब्धता के दृष्टिगत उपमंडल अधिकारियों को सभी श्रेणियों के 500 किलो वोल्ट एंपियर (केवीए) तक के लोड वाले लंबित उच्च दबाव (एचटी) कनेक्शन जारी करने की मंजूरी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक एमवीए (1000 केवीए) लोड तक के उच्च दबाव कनेक्शन को संबंधित उप महाप्रबंधक और अधिकृत अधिकारी की मंजूरी से कनेक्शन देने के अधिकार दिए गए हैं।

ऐसे कनेक्शन का लोड एक एमवीए से ऊपर होने की स्थिति में मामला पूर्ण विचार करने के बाद महाप्रबंधक के माध्यम से मुख्य महाप्रबंधक को प्रस्तुत किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि उच्च दबाव कनेक्शन जारी होने में लगने वाले समय के दृष्टिगत निगमों ने एचटी कनेक्शन जारी करने की प्रक्रिया में बदलाव किया है।

अब प्रार्थी को लोड की स्वीकृति के बाद सात दिनों के अंदर डिमांड नोटिस जारी किया जाएगा तथा कनेक्शन टेस्ट रिपोर्ट की प्राप्ति के बाद सात दिनों के अंदर जारी किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed