फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Electricity workers will protest by boycotting two hours of work from today

बिजली कर्मचारी दो घंटे का काम बहिष्कार कर करेंगे प्रदर्शन

Fri, 21 Jan 2022 01:39 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Electricity workers will protest by boycotting two hours of work from today
चंडीगढ़। बिजली विभाग के कर्मचारी शुक्रवार से सभी सब डिविजनों और डिविजनों के कार्यालयों में दो दो घंटे का काम का बहिष्कार कर रोष प्रदर्शन करेंगे। यूटी पावरमेन यूनियन के महासचिव गोपाल दत्त जोशी ने बताया कि प्रशासन पंजाब स्टेट पावर कार्पोरेशन लिमिटेड (पीएसपीसीएल) के संशोधित वेतनमान को लागू नहीं कर रहा है। इसके अलावा पदोनति भी नहीं कर रहा है। इसके विरोध में यह रोष प्रदर्शन किया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि निजीकरण के खिलाफ व सभी सेवा शर्तें बरकरार रखने के लिए 24 जनवरी को आधे दिन काम का बहिष्कार कर बिजली दफ्तर सेक्टर- 17 के नजदीक सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक रैली प्रदर्शन कर गर्वनर हाउस मार्च करेंगे। कर्मचारी प्रशासक को ज्ञापन सोंपेंगे। जोशी ने बताया कि एक फरवरी को सभी शिफ्टों में एक दिन का पूर्ण हड़ताल करेंगे। इस दौरान विशाल रैली व प्रदर्शन होगा। इसमें अलग अलग विभागों के कर्मचारी तथा बिजली कर्मचारियों व अभियंताओं की राष्ट्रीय समन्वय समिति के पदाधिकारी भी सम्मिलित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed