फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Electricity will be affected in 20 sectors of the city, many villages and colonies today

Chandigarh News: शहर के 20 सेक्टरों, कई गांवों व कॉलोनियों में आज बिजली रहेगी प्रभावित

Thu, 18 Apr 2024 05:43 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Apr 2024 05:43 AM IST
विज्ञापन
Electricity will be affected in 20 sectors of the city, many villages and colonies today
चंडीगढ़। गर्मी के आगमन के साथ शहर में बिजली कट के मामले बढ़ने लगे हैं। पिछले कुछ दिनों से रोजाना शहर के अलग-अलग हिस्सों में कट लग रहे हैं। कॉलोनियों व गांव और पेरीफेरी इलाकों में बिजली कटने की समस्या ज्यादा है। आने वाले समय में बिजली के इन कटों की संख्या में इजाफा होना तय है।
विज्ञापन

बिजली विभाग के अनुसार वीरवार को शहर के सेक्टर-5, 6, 7, 8, 23, 27, 28, 30, 32, 38, विकास नगर, मौली कॉम्प्लेक्स, टी/वेल नंबर-5 बीबीएमबी के पास, कलाग्राम, रेलवे कॉलोनी, रेलवे वाशिंग प्लांट, टीए कैंप, पीजीआई कॉलोनी सेक्टर-12, राम दरबार कॉलोनी, गांव दड़वा, रेलवे स्टेशन, मौली जागरां कॉम्प्लेक्स-2 (ईडब्ल्यूएस हाउस), स्टील अथॉरिटी दड़वा, सेक्टर-26 का वाणिज्यिक बेल्ट, सेंट कबीर स्कूल, स्ट्रॉबेरी स्कूल, महात्मा गांधी संस्थान, गोल्फ रेंज, जंगल एरिया सेक्टर -26, गांव खुड्डा अलीशेर, 82 बटालियन और मलोया कॉलोनी में सुबह 10 बजे से शाम चार बजे और सेक्टर-2, 3, 8, 10, 11, 15, 16, 17, 50, 52, करसान कॉलोनी, ताज होटल सेक्टर-17, कचरा प्लांट सेक्टर-25 और सरकारी अस्पताल सेक्टर-16 के हिस्सों में सुबह 10 बजे साढ़े चार बजे के बीच बिजली प्रभावित रहेगी।
विज्ञापन

प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि जैसे-जैसे गर्मी बढ़ेगी, मांग अधिक होगी और फॉल्ट की समस्या भी बढ़ सकती है। हालांकि, विभाग के पास बिजली का पर्याप्त कोटा है और लोगों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। अधिकारियों का कहना है कि गर्मी में पंखे, कूलर और एसी के साथ अन्य उपकरणों के चलने से लोड बढ़ जाता है। पंखे-कूलर और एसी चलने लगते हैं, जिसका असर सीधा संबंधित फीडर के ट्रांसफार्मर पर होता है। इस कारण फ्यूज उड़ने सहित कई प्रकार की बाधाएं आती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed