{"_id":"5783aaea4f1c1b0f7a13d88e","slug":"electricity-theivery-fir-filing-order-against-electricity-thievers-panchkula-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली की चोरी करने से पहले यह खबर जरूर पढ़ें, नहीं तो भुगतेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली की चोरी करने से पहले यह खबर जरूर पढ़ें, नहीं तो भुगतेंगे
ब्यूरो, अमर उजाला, पंचकूला
Updated Mon, 11 Jul 2016 07:49 PM IST
विज्ञापन
बिजली
- फोटो : डेमो फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचकूला में अब बिजली चोरी करने वालों की खैर नहीं। अगर अब आपने बिजली चोरी की तो बड़ा अंजाम भुगतना होगा। प्रशासन अब बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराएगा।
जिला प्रशासन ने उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम को बिजली चोरी रोकने के लिए चेकिंग करने और ऐसा करते पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ जुर्माना और एफआईआर करने का आदेश दिया है। जिला प्रशासन और उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम की बैठक के दौरान यह आदेश जिला उपायुक्त डा. गरिमा मित्तल ने दी।
पंचकूला की उपायुक्त डा. गरिमा मित्तल की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में बिजली के नुकसान को कम करने और बिजली चोरी को रोकने के लिए जिला सचिवालय के सभागार में उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में उपायुक्त ने निगम अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले में बिजली चोरी पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाएं। जो व्यक्ति जांच में बिजली की चोरी करते पाएं जाएं उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अंबाला सिंचाई भवन में स्थापित इरिगेशन और पावक थाने में ऐसे लोगों के विरुद्ध ऑनलाइन एफआईआर दर्ज करवाएं। पहली बार बिजली चोरी करते पाएं जाने पर उससे जुर्माना वसूला जाएं। यदि वही व्यक्ति दोबारा बिजली चोरी करता पाया जाए तो उसकी एफआईआर दर्ज करवाएं। उपायुक्त ने चेकिंग के दौरान जिला प्रशासन की ओर से पुलिस सहायता मुहिया करवाने को कहा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह बिजली चोरी पर हर हालत में अंकुश लगाएं जिससे यह जिला प्रदेश का बिजली नुकसान को कम करने और बिजली चोरी रोकने में अग्रणी जिला बने।
उपायुक्त ने कहा कि 26 जुलाई को सुबह 9 बजे निगम की ओर से इस दिशा में किए कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी एमएल गर्ग, बिजली विभाग के मुख्य अभियंता (ऑपरेशन) एमएस दहिया, अधीक्षक अभियंता वीके खुराना, कार्यकारी अभियंता डीएस रंगा, कार्यकारी अभियंता (वर्कस) आरके बेनीवाल उपस्थित थे।