फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Electricity Teriff Rates Issue Transfered to Election Commission

चुनाव आयोग की मंजूरी से महंगी होगी बिजली

Wed, 06 Aug 2014 12:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 06 Aug 2014 12:04 PM IST
विज्ञापन
Electricity Teriff Rates Issue Transfered to Election Commission

पंजाब में नए बिजली टैरिफ की घोषणा से संबंधित मामला अब चुनाव आयोग के पाले में पहुंच गया है। पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी (सीईओ) कार्यालय ने स्टेट इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कमीशन (पीएसईआरसी) की तरफ से आया पत्र आयोग को भेज दिया है। आयोग की अनुमति मिलते ही बिजली की नई दरें लागू हो जाएगी।

विज्ञापन

8 से 10 फीसदी बढ़ सकते हैं रेट

Electricity Teriff Rates Issue Transfered to Election Commission

पीएसईआरसी बिजली की नई दरें तय कर ली हैं। अनुमान है कि बिजली के रेट 8 से 10 फीसदी तक बढ़ सकते हैं। नई दरों की घोषणा के लिए सीईओ पंजाब को बीते सप्ताह पत्र लिखकर पीएसईआरसी ने अनुमति मांगी थी।

पंजाब के पटियाला और तलवंडी साबो विधानसभा क्षेत्रों में आगामी 21 अगस्त को होने वाले उपचुनाव की वजह से संबंधित जिलों में आचार संहिता लागू है। इसीलिए जनता से जुड़ी कोई भी नई घोषणा चुनाव आयोग की अनुमति के बिना नहीं की जा सकती।

विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव आयोग के निर्देश से होगी आगे की कार्रवाई

Electricity Teriff Rates Issue Transfered to Election Commission

सीईओ वीके सिंह ने बताया कि उक्त पत्र आयोग को भेज दिया गया है तथा वहां से आने वाले निर्देशों के अनुसार ही आगे कार्रवाई की जाएगी। उल्लेखनीय है कि 2014-15 के लिए नई बिजली दरों की घोषणा गत 1 अप्रैल से ड्यू है।

2013-14 का टैरिफ पिछले साल 10 अप्रैल को घोषित और 1 अप्रैल से लागू हुआ था। यह 31 मार्च 2014 तक के लिए था, लेकिन लोकसभा चुनाव की वजह चालू वित्त वर्ष का टैरिफ समय पर घोषित नहीं हो पाया। अब भी उपचुनाव की प्रक्रिया जारी है तथा इसकी घोषणा चुनाव आयोग की अनुमति पर ही निर्भर करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed