{"_id":"5c036d67bdec2241c6365991","slug":"electricity-system-will-be-set-up-at-jyotisar-tirth-when-power-cut","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा राजभवन ने लिया संज्ञान, गीता की जन्मस्थली होगी ‘रोशन’, इस बार होंगे ये खास आकर्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा राजभवन ने लिया संज्ञान, गीता की जन्मस्थली होगी ‘रोशन’, इस बार होंगे ये खास आकर्षण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
Updated Sun, 02 Dec 2018 11:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गीता की जन्मस्थली ज्योतिसर तीर्थ अब पावर कट के दौरान भी रोशन रहेगा और यहां आने वाले श्रद्धालुओं को परेशान नहीं होना पड़ेगा। तीर्थ पर पसरी अव्यवस्था के संबंध में अमर उजाला में प्रकाशित समाचार पर हरियाणा राजभवन के अधिकारियों ने कड़ा संज्ञान लिया है। सेक्रेटरी गवर्नर ने दो महीने के भीतर कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड (केडीबी) को व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
गौरतलब है कि 30 नवंबर 2018 के अंक में अमर उजाला ने ज्योतिसर तीर्थ पर पावर कट के दौरान अंधेरा पसरने की समस्या को प्रमुखता से उठाया था। शनिवार को अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के प्रबंधों की समीक्षा करने पहुंचे सेक्रेटरी गवर्नर विजय दहिया ने समाचार पर कड़ा संज्ञान लिया। दहिया ने आश्वस्त किया कि इस समस्या का जल्द समाधान होगा। उन्होंने केडीबी के सीईओ संयम गर्ग को ज्योतिसर में पावर कट लगने की स्थिति में बिजली की वैकल्पिक व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन
लापरवाही : महोत्सव से पांच दिन पहले टेंडर
गीता जयंती की तारीख एक साल पहले ही निर्धारित हो जाती है। बावजूद इसके गीता जयंती के प्रबंध डेढ़ से दो माह पहले शुरू होते हैं। पांच दिन बाद गीता महोत्सव 7 दिसंबर से शुरू होगा। हैरानी की बात यह है कि विराट आयोजन में लगने वाले प्रादेशिक पॉवेलियन और दूसरे प्रबंधों के टेंडर एक दिसंबर को केडीबी में हो रहे थे।
विज्ञापन
इस बार के आकर्षण
- 7 से 23 दिसंबर तक सूरजकुंड मेले की तर्ज पर ब्रह्मसरोवर पर सजेगा अंतरराष्ट्रीय क्राफ्ट मेला
- 200 से ज्यादा प्रमुख चित्रकार पेंट द वॉल प्रतियोगिता में होंगे शामिल