फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   electricity rates may hiked in year 2017 at chandigarh

इस साल भी लग सकता बिजली के रेट का बड़ा झटका, तैयार रहें लोग

Fri, 06 Jan 2017 07:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 06 Jan 2017 07:26 PM IST
विज्ञापन
electricity rates may hiked in year 2017 at chandigarh
बिजली - फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ के लोगों को इस वर्ष भी बिजली का बड़ा झटका लग सकता है। रेट बढ़ाने की तैयारी है, इसलिए कमर कस लें लोग। बिजली विभाग ने टैरिफ में 15-20 फीसदी की बढ़ोतरी करने की पूरी तैयारी कर ली है। कॉमर्शियल और डामेस्टिक दोनों तरह का टैरिफ रिवाइज्ड करने का प्रस्ताव है। टैरिफ बढ़ता है तो दोनों ही तरह के उपभोक्ताओं पर बोझ पड़ना तय है।
विज्ञापन


विभाग ने टैरिफ बढ़ाने का प्रस्ताव ज्वाइंट इलेक्ट्रिसिटी रेग्युलेटरी कमीशन (जेईआरसी) के पास मंजूरी के लिए भेज दिया है। मार्च में जेईआरसी चेयरमेन अपनी चंडीगढ़ में हियरिंग के बाद टैरिफ बढ़ेगा या नहीं इस पर अंतिम फैसला लेगा। 15-20 फीसदी टैरिफ बढ़ने से आपके बिल 25 से 95 पैसे प्रति यूनिट तक बढ़ कर आएंगे। टैरिफ बढ़ाने के पीछे विभाग ने अपने 500 करोड़ रुपये के घाटे का हवाला दिया है।
विज्ञापन


हालांकि टैरिफ बढ़ने से भी विभाग को 200 करोड़ रुपये ही मिलेंगे। 300 करोड़ फिर भी बकाया रह जाएंगे। चंडीगढ़ में कुल 2.12 लाख उपभोक्ता हैं। इसमें डोमेस्टिक केटेगरी में 1.75 लाख और बाकी उपभोक्ता कॉमर्शियल केटेगरी में आते हैं। मौजूदा समय में बिजली खपत लगभग 400 मेगावॉट है।  गर्मियों में बिजली खपत 100 मेगावॉट तक बढ़ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिस कारण प्रशासन को गर्मियों में बिजली दूसरे प्रदेशों से खरीदनी पड़ती है। इसके लिए हर साल मोटी रकम भी चुकानी होती है। भविष्य में सोलर एनर्जी प्रशासन को थोड़ी राहत दे सकती है। अभी इससे 10 मेगावाट बिजली पैदा की जा रही है।


पिछले साल हुई थी 17.78 फीसदी की बढ़ोतरी
पिछले साल अप्रैल में भी बिजली दरों में सीधे 17.78 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई थी। प्रशासन ने 15 से 32 प्रतिशत तक रेट बढ़ाए जाने का प्रस्ताव जेईआरसी के पास भेजा था। हियरिंग के बाद जेईआरसी ने 17.78 प्रतिशत की बढ़ोतरी को मंजूरी दी थी। वर्ष 2016 में तीन सालों के बाद रेट बढ़ाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed