{"_id":"51a50119bf4a62bc5172b5222ad84a21","slug":"electricity-rate-will-decrease-in-haryana-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ी राहतः बिजली के रेट घटेंगे, ये होगा नया स्लैब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ी राहतः बिजली के रेट घटेंगे, ये होगा नया स्लैब
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 14 Oct 2015 11:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में भारी-भरकम बिजली बिलों का रोना रो रही जनता को जल्द ही सरकार राहत दे देगी। आने वाले एक दो दिन में हरियाणा विद्युत विनियामक आयोग अपने नए टैरिफ की घोषणा कर सकता है। इसके लिए मंत्री समूह की बैठक में मंजूरी दे दी गई है।
विज्ञापन
करीब एक घंटे चली मंत्री समूह की बैठक में बिजली के दाम घटाने पर सहमति बन गई है। हालांकि, इस संदर्भ में अंतिम फैसला आयोग का होगा, लेकिन मंत्री समूह ने फैसला लेकर आयोग को भेज दिया है। संभावना है बुधवार को ही इस बावत विधिवत घोषणा हो जाए।
विज्ञापन
वर्तमान में जो बढ़े हुए बिजली के बिल आए हैं, उनका चारों तरफ विरोध हो रहा था। इसके चलते यह कदम उठाना पड़ा है। दरअसल, पूरा मामला यह है कि टेलिस्कोपिक प्रणाली बदले जाने से करीब 45 फीसदी का इजाफा हो गया। यह इजाफा उपभोक्ताओं के बिलों में आ गया।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बीते सोमवार को इस मुद्दे को लेकर विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक भी की थी। बैठक में अधिकारियों को पूरे मामले को जल्द निपटाने के निर्देश दिए थे।
ये हो सकता है नया स्लैब
हरियाणा बिजली नियामक आयोग की ओर से बीते 7 मई 2015 को जो आदेश जारी किया गया था। उसमें 500 यूनिट बिजली के खपत वाले उपभोक्ता से टेलीस्कोपिक स्लेब की दरों से वसूली करने की बात कही गई थी। लेकिन मौजूदा समय में टेलीस्कोपिक स्लेब प्रणाली 100 यूनिट के बाद ही खत्म हो जाती है और 101 यूनिट से नॉन टेलीस्कोपिक स्लेब प्रणाली शुरू हो जाती है।
मसलन यदि 100 यूनिट का कुल बिल 511.40 रुपए है। ऐसे में 101 यूनिट का बिल 147 रुपए बढ़कर 658.55 रुपए आ रहा है, केवल 1 यूनिट अधिक खपत करने से 147 रुपये का फर्क पड़ रहा है। स्लैब के मुताबिक एक यूनिट बढ़ने मात्र से उपभोक्ताओं पर दबाव पड़ रहा है।
अब आयोग बिजली के मामले में शून्य से 100 यूनिट, 101 से 200 यूनिट, 201 से 500 यूनिट और 501 से 800 यूनिट तक का नया स्लैब बना सकता है। नए टैरिफ में बिजली के रेट क्या होंगे, यह तय नहीं है लेकिन यह तय है कि रेट कम होंगे।