फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   electricity rate decrease at haryana

हरियाणा में बिजली सस्ती, नई दरें अगले बिल में होंगी लागू

Thu, 26 Nov 2015 10:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़। Updated Thu, 26 Nov 2015 10:28 AM IST
विज्ञापन
electricity rate decrease at haryana

हरियाणा बिजली विनियामक आयोग (एचईआरसी) ने बिजली यूनिट की स्लैब में बदलाव किया है। इसके तहत कम बिजली खर्च करने वाले उपभोक्ताओं को राहत दी गई है।

विज्ञापन


एचईआरसी के अधिकारियों का दावा है कि बदलाव का सर्वाधिक फायदा उन उपभोक्ताओं को मिलेगा, जिनकी मासिक खपत 100 से 800 यूनिट के बीच है। इन उपभोक्ताओं के लिए बिजली की दरों को एक बार फिर से टेलिस्कोपिक कर दिया गया है। आगामी दिनों में जारी होने वाले बिल में घटाई गई दरें लागू की जाएंगी।
विज्ञापन


आयोग के प्रवक्ता ने बताया कि इसी तरह एलटी (छोटी श्रेणी के इंडस्ट्रियल उपभोक्ता) श्रेणी के उपभोक्ताओं की बिजली दरों में औसतन 6.3 फीसदी की कमी की गई है। अब इस श्रेणी के उपभोक्ता छह रुपये 35 पैसे प्रति यूनिट के बजाय पांच रुपये 95 पैसे प्रति यूनिट की दर से बिल की अदायगी कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल प्रदेश में करीब 56 लाख उपभोक्ता है। इनमें 31 लाख (55 प्रतिशत) घरेलू उपभोक्ता ऐसे हैं, जिनकी मासिक बिजली खपत 100 यूनिट से कम है।

एक से 50 यूनिट की खपत करने वाले उपभोक्ताओं को 2.70 रुपये प्रति यूनिट, जबकि 50-100 यूनिट बिजली खर्च करने वाले उपभोक्ताओं को प्रति यूनिट 4.50 रुपये के हिसाब से बिल चुकाना होगा।


100 यूनिट तक खपत करने वाले हैं 31 लाख उपभोक्ता :
एक से 100 यूनिट बिजली खपत करने वाले करीब 31 लाख उपभोक्ता हैं, जिन्हें तीन रुपये 75 पैसे प्रति यूनिट की दर से बिल चार्ज किया जाता है। इसी श्रेणी के उपभोक्ताओं से पंजाब में पांच रुपये 21 पैसे, जबकि दिल्ली में चार रुपये 62 पैसे प्रति यूनिट बिल वसूला जाता है।

पहले भी बढ़ाए गए हैं रेट :
विभाग के प्रवक्ता के मुताबिक सूबे की पिछली सरकार की कैबिनेट ने 29 मार्च, 2013 की मीटिंग में विभाग के प्रस्ताव को मंजूर किया था। इसके मुताबिक साल 2015-16 में बिजली की दरों में 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी की जानी थी। नियामक आयोग ने सात मई 2015 को जो निर्णय लिया था उसके अनुसार बिजली दरों में औसतन  8.5 प्रतिशत बढ़ोतरी कर दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed