{"_id":"574c4b7f4f1c1bf551108d71","slug":"electricity-punjab-electricity-heavy-rain-power-cut-punjab-sub-division-patiala-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज आंधी से 500 फीडर बंद, डेढ़ हजार पोल टूटे, सप्लाई बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज आंधी से 500 फीडर बंद, डेढ़ हजार पोल टूटे, सप्लाई बाधित
रिंपी गुप्ता/अमर उजाला, पटियाला।
Updated Tue, 31 May 2016 11:39 AM IST
विज्ञापन
आने वाले दिनों में मेहरबान रह सकता है मौसम
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब में रविवार रात चली तेज आंधी-तूफान के कारण सोमवार को दिन भर राज्य के कई हिस्सों में बिजली सप्लाई बंद रही। तेज आंधी-तूफान के कारण बड़ी गिनती में पोल व लाइनें टूट गईं। काफी संख्या में ट्रांसफार्मरों को भी नुकसान पहुंचा। इस कारण प्रभावित इलाकों के लोगों को दिन भर बिजली के बगैर रहना पड़ा।
इस आंधी-तूफान से आम लोगों को तो दिक्कतें हुई हीं, वहीं पावरकॉम को भी दोहरे आर्थिक नुकसान को झेलना पड़ा। पावरकॉम को बिजली न बेचे जाने और ऊपर से पोल, लाइनें, टूटने से करोड़ों का नुकसान हुआ। हालांकि खबर लिखे जाने तक कई हिस्सों में बिजली सप्लाई बहाल हो गई थी।
पंजाब में रविवार रात करीब आठ बजे तेज धूल भरी आंधी चली। इससे राज्य के विभिन्न हिस्सों में करीब 1050 पोल टूट कर गिर गए। बड़ी गिनती में लाइनें टूट गईं और ट्रांसफार्मरों को नुकसान पहुंचा है। अकेले अमृतसर में ही 20 के करीब ट्रांसफार्मरों को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
पावरकॉम अधिकारियों के मुताबिक तेज आंधी के कारण सोमवार को दिन भर पूरे पंजाब में 500 फीडर बंद रहे। खास तौर से अमृतसर, जलालाबाद, संगरूर, मुक्तसर और जालंधर के विभिन्न हिस्सों में दिन भर बिजली सप्लाई बंद रही। इससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। लोग अपने रोजमर्रा के काम भी बिजली न होने के कारण कर नहीं सके। इनमें से ज्यादातर इलाकों में खबर लिखे जाने तक बिजली सप्लाई बहाल कर दी गई थी।
पोल, लाइनें, ट्रांसफार्मरों को हुए इस भारी नुकसान के कारण पावरकॉम को करोड़ों का नुकसान हुआ है। वहीं सप्लाई सिस्टम बंद पड़ने के कारण पावरकॉम को बिजली न बेच पाने के कारण भी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। पावरकॉम सोमवार को 6 करोड़ की बिजली बेच नहीं पाया। रविवार को जहां बिजली की मांग 7000 मेगावाट थीं, वहीं सोमवार को पंजाब के कई हिस्सों में बिजली सप्लाई बंद होने के कारण डिमांड 3000 मेगावाट ही रह गई।
पावरकॉम के डायरेक्टर डिस्ट्रिब्यूशन केएल शर्मा ने बताया कि राज्य के जिन हिस्सों में बिजली सप्लाई बंद रही, उनमें बहाल की जा रही है। करीब 80 फीसदी हिस्सों में बिजली बहाल हो चुकी है। बाकी के हिस्सों में भी जल्द बिजली आ जाएगी। उन्होंने माना कि आंधी के कारण पावरकॉम को करोड़ों का नुकसान हुआ है।