फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Electricity Problem in Morni

यहां बारिश होते ही गुल हो जाती है बिजली

Mon, 20 Jan 2014 08:44 AM IST
अमर उजाला, मोरनी
अमर उजाला, मोरनी Updated Mon, 20 Jan 2014 08:44 AM IST
विज्ञापन
Electricity Problem in Morni
थोड़ी सी बारिश होते ही क्षेत्र में हर बार बिजली लंबे समय के लिए गुल हो जाती है। इससे उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन


शुक्रवार रात बारिश शुरू होते ही करीब रात दस बजे बिजली गुल हो गई जो शनिवार दोपहर तक नहीं आई। इस संबंध में विद्युत निगम के अधिकारियों का कहना है कि रायपुररानी से मोरनी तक मुख्य लाइन जंगल से गुजरती है, जिससे बारिश में तार गीले पेड़ों से छू जातें, जिससे लाइट गुल हो जाती है।

गत पखवाड़े में चार बार लोग बारिश की हल्की सी बूंद पड़ते ही अगले दिन तक के लिए ब्लैक आऊट झेल चुके हैं। लोगों का आरोप है कि शाम को पांच बजे के बाद कोई भी कर्मी 33 केवी के सब स्टेशन पर कोई बिजली कर्मी नहीं रहता है। इससे खराबी आने पर फाल्ट की मरम्मत नहीं हो पाती है।
विज्ञापन


मोरनी के प्रीतम, शमशेर, चरण सिंह, हरजीत ने बताया कि पखवाडे़ भर में चार बार बिजली गुल हो चुकी है। लोगों का कहना है कि मोरनी में जेई का कार्यालय ना होने के करण जनता की कोई सुनवाई नहीं होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में निगम के उपमंडल अभियंता रायपुररानी रविंद्र ढाकला का कहना है कि रास्ते में कई जगह पेड़ तारों को छूते हैं, जब यह पेड़ बारिश से गीले हो जाते हैं तो शार्ट शर्किट हो जाता है।

इसके बाद यह समस्या पैदा होती है। उन्होंने कहा कि मौसम खुलते ही तारों को छूने वाले पेड़ों की टहनियों को छांटा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed