{"_id":"f29c89d2a97525308baf5b7e33a79f84","slug":"electricity-nigam-claims-haryana-electricity-expansive","type":"story","status":"publish","title_hn":"निगम का दावा: यहां बिजली महंगी, अदानी की सस्ती ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निगम का दावा: यहां बिजली महंगी, अदानी की सस्ती
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 24 Apr 2014 12:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अदानी की बिजली सस्ती मिलने से हरियाणा ने अपने कुछ बिजली उत्पादन यूनिट बंद कर दिए हैं। अपने प्लांटों की बिजली अदानी से महंगी पड़ रही है। यह दावा बिजली निगमों के प्रवक्ता ने बुधवार को जारी बयान में किया है।
विज्ञापन
प्रवक्ता ने कहा कि बिजली निगमों ने बिजली सप्लाई के लिए 60 से ज्यादा स्रोतों के साथ 10,000 मेगावाट के अनुबंध कर रखे हैं। इनमें अपने बिजली उत्पादन प्लांटों की 3230 मेगावाट, बीबीएमबी की 829, एनटीपीसी, एनएचपीसी, परमाणु बिजली जैसे केंद्रीय प्लांटों की 2560 मेगावाट बिजली शामिल है।
विज्ञापन
इसके अलावा अदानी पावर, टाटा पावर, जीएमआर, जेपी ग्रुप, रिलायंस, चाइन लाइट पावर जैसी स्वतंत्र निजी बिजली उत्पादकों के साथ भी 3360 मेगावाट के अनुबंध हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि 2008 में बिजली निगमों ने अदानी पावर के साथ 1424 मेगावाट के लिए 25 साल का खरीद समझौता किया था। यह आजकल 3.26 रुपये प्रति यूनिट (1.12 रुपये निश्चित मूल्य और 2.14 रुपये प्रति यूनिट वेरिएबल कास्ट) मिल रही है।
इसकी तुलना में हरियाणा बिजली उत्पादन निगम की बिजली अप्रैल, 2013 से फरवरी 2014 के बीच पानीपत थर्मल पावर प्लांट में यूनिट नंबर 5, 6, 7, की बिजली क्रम से 3.51 रुपये, 3.44 रुपये, 3.40 रुपये, 3.38 रुपये प्रति यूनिट मिली है।
इस अवधि के दौरान, यमुनानगर थर्मल प्लांट से 2.89 रुपये प्रति यूनिट और खेदड़ थर्मल प्लांट की बिजली 3.23 रुपये प्रति यूनिट मिली।
प्रवक्ता ने बताया कि एटा, अररिया, दादरी, फरीदाबाद गैस, कहलगांव, फरक्का जैसी इकाईयों की बिजली अदानी और चाइना लाइट पावर की बिजली से महंगी है। उल्लेखनीय है कि पानीपत थर्मल प्लांट की कई यूनिट बंद रखी हुई हैं।