फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Electricity minister's home cooler repairing worker dies due to electrocution

बिजली मंत्री के घर कूलर ठीक कर रहे कर्मचारी की करंट लगने से मौत

Sun, 17 Apr 2022 01:39 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 17 Apr 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Electricity minister's home cooler repairing worker dies due to electrocution
चंडीगढ़। हरियाणा के बिजली मंत्री रंजीत सिंह चौटाला के सेक्टर-3 स्थित सरकारी आवास पर शनिवार दोपहर 12.30 बजे कूलर ठीक कर रहे एक कर्मचारी की करंट लगने की मौत हो गई। मृतक की पहचान मौलीजागरां के विकास नगर के रहने वाले राकेश कुमार वर्मा (32) के रूप में हुई। राकेश कुमार हरियाणा पीडब्ल्यूडी में अनुबंध पर कार्यरत था। घटना की जानकारी मिलते ही बिजली कर्मचरियों ने सेक्टर-3 पुलिस थाने के बाहर इकट्ठा होकर विरोध जताया। गुस्साए कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि घटना के बाद न बिजली विभाग के अधिकारी और न ही बिजली मंत्री की तरफ से कोई पहुंचा।
विज्ञापन

हरियाणा पीडब्ल्यूडी कर्मचारी संघ से संबंधित हरियाणा राज्य कर्मचारी संघ के प्रधान अशोक कुमार शर्मा और सचिव चंदन सिंह मेहरा ने बताया कि राकेश कुमार कूलर खराब होने की शिकायत के बाद बिजली मंत्री के घर आया था। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे वह कूलर का पंप ठीक कर रहा था। इसी बीच उसे करंट लग गया और उसका मुंह कूलर में फंस गया। कोठी में काम कर रहे कर्मचारियों ने तुरंत कूलर का प्लग निकाला और घटना की सूचना पुलिस को दी। पीसीआर की मदद से कर्मचारियों ने राकेश को सेक्टर-16 अस्पताल पहुंचाया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने धारा 174 के तहत कार्रवाई की है।
विज्ञापन

चंदन मेहरा ने कहा कि राकेश कुमार शादीशुदा था। उसका एक 7 साल का बेटा है। राकेश ही घर में अकेला कमाने वाला था। उन्होंने कहा कि बिजली विभाग के अधिकारियों की अनदेखी के विरोध में सोमवार से कामकाज बंद रखेंगे। चंदन ने 10 लाख रुपये मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की मांग की। चंदन ने बताया कि राकेश एमएलए हॉस्टल में बैठता था। एमएलए हॉस्टल से ही कर्मचारियों को मंत्री के आवास पर शिकायतों के बाद काम करने के लिए भेजा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीओ बोले-बाहर हूं, मौके पर कोई नहीं पहुंचा
कोठी में कुक का काम करने वाले चंदन मेहरा और राज मिस्त्री अशोक कुमार ने बताया कि वह निर्माण कार्य कर रहे थे। राकेश कुमार को करंट लगने पर उन्होंने एसडीओ कुलदीप यादव को फोन कर सारी जानकारी दी। एसडीओ ने कहा कि वह बाहर हैं। किसी जेई या अन्य अधिकारी की ड्यूटी लगा देते हैं लेकिन कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। वहीं एक्सईएन अरुण ने फोन नहीं उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed