{"_id":"5fa84759f26cf6005ec2a4d80f464c25","slug":"electricity-bill-not-be-waived-in-haryana-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली उपभोक्ताओं के लिए बुरी है यह खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली उपभोक्ताओं के लिए बुरी है यह खबर
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 16 Mar 2015 12:16 AM IST
विज्ञापन
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि प्रदेश में बिजली वितरण प्रणाली को मजबूत करने पर नए वित्त वर्ष में 3000 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन
इसके अलावा, सौर ऊर्जा का लक्ष्य 400 मेगावाट निर्धारित किया गया है, जबकि आगामी वर्ष में 150 मेगावाट सौर ऊर्जा भवनों की छत्तों पर सौर उपकरण स्थापित कर उत्पादित करने की योजना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बिजली निगमों का 5500 करोड़ रुपये वार्षिक का घाटा है, जिसे पूरा करना जरूरी है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जो नेता लोगों को बिजली बिल न भरने के प्रति भ्रम की स्थिति उत्पन्न करते थे, अब ऐसा नहीं होगा। लोगों को मांग के अनुरूप ही बिजली आपूर्ति दी जा रही है।
विज्ञापन
एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार के सत्ता में आने के बाद लोग बिजली बिल भरने के प्रति सचेत हुए हैं। बिलों की रिकवरी में उल्लेखनीय सुधार हुआ है और रिकवरी 80 प्रतिशत तक हो चुकी है।
एक प्रश्न के उत्तर में मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने ‘जगमग म्हारा गांव’ योजना लागू की है, जिसके तहत शत-प्रतिशत बिजली बिलों की अदायगी करने वाले गांव में 24 घंटे बिजली उपलब्ध करवाई जाएगी।