फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Electric buses will run in chandigarh from November 13

इंतजार खत्म: 13 नवंबर से शहर में दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक बसें, देना पड़ेगा एसी का किराया, प्रशासक सेवा का करेंगे शुभारंभ

Thu, 04 Nov 2021 03:11 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 04 Nov 2021 03:11 PM IST
सार

चंडीगढ़ की सड़कों पर 13 नवंबर से 20 बसें दौड़ेंगी। प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित सेवा का शुभारंभ करेंगे। 15 सितंबर तक सभी 40 बसें चंडीगढ़ पहुंच जाएंगी। सेक्टर-25 के डिपो नंबर-3 में चार्जिंग स्टेशन बनाया गया है।

विज्ञापन
Electric buses will run in chandigarh from November 13
इलेक्ट्रिक बस - फोटो : फाइल

विस्तार

चंडीगढ़ में 13 नवंबर से इलेक्ट्रिक बसें चलने लगेंगी। प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित 20 बसों के साथ इस सेवा का शुभारंभ करेंगे। छह नवंबर से ई-बसें शहर पहुंचनी शुरू हो जाएंगी। इनमें सफर करने के लिए लोगों को एसी बस का किराया चुकाना पड़ेगा। अभी शहर में सिर्फ एक ई-बस ही आई है, जो पिछले ढाई महीने से ट्रायल पर चल रही है।

विज्ञापन


11 अगस्त को पूर्व प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने पहली इलेक्ट्रिक बस को हरी झंडी दिखाई थी। पहली बस के उद्घाटन के मौके पर विभाग के अधिकारियों ने दावा किया था कि अक्तूबर महीने में सभी 40 ई-बसें चंडीगढ़ पहुंच जाएंगी, जिन्हें विभिन्न रूट पर चलाया जाएगा लेकिन दो डेडलाइन के खत्म होने के बाद अब नवंबर में बसें शहर पहुंचेंगी। 
विज्ञापन


परिवहन विभाग के निदेशक प्रद्युम्न सिंह ने बताया कि विभाग की कोशिश है कि 13 नवंबर को प्रशासक के हाथों इस सेवा को शुरू करा दिया जाए। उन्होंने बताया कि 15 दिसंबर तक सभी 40 बसें चंडीगढ़ पहुंच जाएंगी। 40 इलेक्ट्रिक बस के लिए सीटीयू का अशोक लेलैंड कंपनी के साथ करार हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बस में 36 लोगों के बैठने की जगह है और अधिकतम एक समय में 54 लोग सफर कर सकेंगे। बस दो से तीन घंटे में फुल चार्ज हो जाएगी और एक बार चार्ज होने के बाद बस करीब 140 किलोमीटर चलेगी। एक दिन में बस 200 से 300 किमी तक चलेगी। सेक्टर-25 के डिपो नंबर-3 में चार्जिंग स्टेशन बनाया गया है। इस बस में आग का पता लगाने और अलार्म सिस्टम (एफडीएसएस) भी लगाया गया है।


अतिरिक्त 40 बसों के लिए भी प्रशासन ने जारी किया टेंडर
केंद्र सरकार ने फास्टर एडॉप्शन एंड मैन्युफैक्चरिंग ऑफ हाइब्रिड एंड इलेक्ट्रिक व्हीकल यानी फेम इंडिया स्कीम फेस-2 के तहत चंडीगढ़ को 80 ई-बसें देने का एलान किया था। 40 बसों के लिए प्रशासन ने अशोक लेलैंड के लिए करार किया है। इनमें से एक बस चंडीगढ़ पहुंची और बाकी सभी 15 दिसंबर तक पहुंचेंगी। इस बीच अतिरिक्त 40 बसों के लिए अब नया टेंडर जारी किया गया है। यूटी प्रशासन ने 40 इलेक्ट्रिक बसों के लिए रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल जारी कर दिया है। किलोमीटर के आधार पर ये बसें चलाई जाएंगी। इसके लिए योग्य एजेंसियां 25 नवंबर तक आवेदन कर सकती हैं और इसी दिन बोलियों को खोला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed