फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Electric bus drivers on strike

Chandigarh News: इलेक्ट्रिक बसों के चालक हड़ताल पर

Thu, 17 Apr 2025 02:02 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Apr 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
Electric bus drivers on strike
चंडीगढ़। इलेक्ट्रिक बसों के चालकों के हड़ताल पर चले जाने के कारण चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग (सीटीयू) के अधीन कार्यरत चंडीगढ़ सिटी बस सर्विसेज सोसाइटी ने अशोक लीलैंड से 40 इलेक्ट्रिक बसें किराये पर ली हैं। ये बसें ग्रॉस कॉस्ट कॉन्ट्रेक्ट मॉडल के तहत ली गई हैं।
विज्ञापन

सीटीयू के एक अधिकारी ने बताया है कि अशोक लीलैंड की जिन बसों को प्रति किलोमीटर के हिसाब से सीटीयू ने किराये पर लिया था, उनके ड्राइवर मूल कंपनी अशोक लीलैंड से आंतरिक समस्याओं के कारण हड़ताल पर चले गए हैं। ग्रॉस कॉस्ट कॉन्ट्रेक्ट मॉडल के तहत कंपनी को न केवल बसें उपलब्ध करानी होती हैं बल्कि चालकों की जिम्मेदारी भी उसी की होती है। सीटीयू इन बसों में कंडक्टर तैनात करता है। सीटीयू ने बताया कि हड़ताल के कारण आम जनता को असुविधा न हो इसके लिए तात्कालिक रूप से वैकल्पिक इंतजाम किए गए हैं। हड़ताल से प्रभावित रूट्स पर 24 वैकल्पिक बसें तैनात की गई हैं। निदेशक प्रद्युमन सिंह ने कहा कि सेवा में व्यवधान और जनता को हुई असुविधा के लिए अशोक लीलैंड पर अनुबंध की शर्तों के अनुसार जुर्माना भी लगाया जाएगा।
विज्ञापन


इन रूटों पर चलती हैं बसें
अशोक लीलैंड की इलेक्ट्रिक बसें शहर की छह प्रमुख रूटों पर संचालित होती हैं। इनमें रूट नंबर-23ए (आईएसबीटी-43 से खुड्डाअली शेर), रूट नंबर-206 (आईएसबीटी-43 से आईटी पार्क), रूट नंबर-202 (आईएसबीटी-43 से पंजाब सिविल सचिवालय), रूट नंबर-239 (आईएसबीटी-43 से सुखना लेक), रूट नंबर-6 (नई मलोया कॉलोनी से रायपुरकलां), रूट नंबर-7 (नई मलोया कॉलोनी से रामदरबार) है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed