फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Elections of five municipal corporations pending till April

Punjab News: अप्रैल तक लटके पांच नगर निगमों के चुनाव, जनसंख्या कम होने से दोबारा होगा सर्वे

Wed, 28 Dec 2022 10:24 AM IST
ajay kumar सुरिंदर पाल, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
सुरिंदर पाल, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 28 Dec 2022 10:24 AM IST
सार

हर जिले में क्षेत्रफल बढ़ने से दोबारा सर्वेक्षण किया गया तो मतदाताओं की संख्या बढ़ने के बजाय घट गई। जालंधर में 2011 में जनसंख्या 9 लाख 16 हजार 735 थी और आसपास के कई गांव निगम क्षेत्र में शामिल होने से जनसंख्या 10 लाख 50 हजार के आसपास होने की उम्मीद थी लेकिन सर्वेक्षण में जनसंख्या गिरकर 8 लाख 74 हजार रह गई।

विज्ञापन
Elections of five municipal corporations pending till April
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पंजाब के पांच शहरों में नगर निगम चुनाव अगले साल अप्रैल तक होने की संभावना नजर नहीं आ रही है। वार्ड सर्वेक्षण में जनसंख्या 2011 के मुकाबले कम हो गई है। इतना ही नहीं वार्डबंदी से लेकर वार्ड की काट-छांट, महिलाओं और एससी/एसटी के लिए वार्डों का आरक्षण भी किया जाएगा। इन सभी में समय लग सकता है। इसलिए अभी अप्रैल तक निगमों के चुनाव होने की संभावना नहीं दिख रही।

विज्ञापन


नगर निगम के चुनाव स्थानीय निकाय विभाग की चुनाव शाखा ही करवाती है लेकिन आचार संहिता के मामले में चुनाव आयोग की पूरी गाइडलाइन का पालन किया जाता है। स्थानी निकाय विभाग के चुनाव विंग ने नगर निगमों के चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी थीं। जालंधर, अमृतसर, पटियाला, लुधियाना व फगवाड़ा में चुनाव जनवरी माह में होने की प्रबल संभावना जताई जा रही थी। 
विज्ञापन


हर जिले में क्षेत्रफल बढ़ने से दोबारा सर्वेक्षण किया गया तो मतदाताओं की संख्या बढ़ने के बजाय घट गई। जालंधर में 2011 में जनसंख्या 9 लाख 16 हजार 735 थी और आसपास के कई गांव निगम क्षेत्र में शामिल होने से जनसंख्या 10 लाख 50 हजार के आसपास होने की उम्मीद थी लेकिन सर्वेक्षण में जनसंख्या गिरकर 8 लाख 74 हजार रह गई। इससे नेताओं व अधिकारियों के माथे पर बल पड़ गए कि वार्डों के सर्वेक्षण सही नहीं हैं, लिहाजा दोबारा करवाने की जरूरत है। इतना ही नहीं तमाम जिलों में पांच पांच वार्ड बढ़ाने का भी प्रस्ताव है। इस पूरी प्रकिया से गुजरने में वक्त लगना तय है।

विज्ञापन
विज्ञापन

किस जिल में कितने वार्ड 

  • अमृतसर - 85
  • जालंधर - 85
  • लुधियाना- 95
  • पटियाला - 60 
  • फगवाड़ा- 50 

मेयर का कार्यकाल खत्म होते ही कमान कमिश्नर के हाथ
नगर निगम में मेयर का कार्यकाल जनवरी माह में खत्म हो जाएंगे जबकि लुधियाना का मार्च में। जालंधर में 24 जनवरी को हाउस व मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर व डिप्टी मेयर का पद खाली हो जाएगा। जालंधर, अमृतसर व पटियाला में नगर निगम का कार्यकाल जनवरी में खाली हो जाएगा और कमान निगम कमिश्नर के हाथ आ जाएगी।

यह है चुनावी प्रकिया
पहले वार्ड का सर्वे होगा कि कितनी जनसंख्या है। इसके बाद वार्डबंदी को लेकर चंडीगढ़ में बैठक होगी। वार्ड काटछांट कर तैयार किए जाएंगे।  एससी-एसटी व महिलाओं के लिए वार्ड आरक्षित किए जाएंगे। वार्डबंदी का नया नक्शा चंडीगढ़ में तैयार होगा। इसके पश्चात वार्डबंदी का नक्शा जिलों में भेजा जाएगा फिर वार्डबंदी पर आपत्तियां मांगी जाएंगी। इसके लिए एक माह का समय दिया जाएगा। निगम कमिश्नर आपत्तियों को सुनेंगे और फिर अपनी रिपोर्ट चंडीगढ़ भेजेंगे। चंडीगढ़ में वार्डबंदी फाइनल की जाएगी। इसके बाद निकाय विभाग चुनाव को लेकर नोटिफिकेशन जारी करेगा। निकाय विभाग का चुनाव विंग चुनाव करवाएगा।

वार्डबंदी पर फंसेगा पेच
आम आदमी पार्टी की सरकार पंजाब में है। आप विधायकों की पूरी ताकत लगेगी कि वह वार्डबंदी अपने मुताबिक करवाएं ताकि उनके उम्मीदवार आसानी से जीत सकें लेकिन कांग्रेस भी पूरा जोर लगाएगी कि वार्डबंदी पुरानी ही रहे और उनके पार्षद दोबारा जीत सकें।
 

पंजाब में मान सरकार बदलाव लेकर आई है। अधिकारियों को बताया गया है कि कांग्रेस ने अपनी मनमर्जी मुताबिक 2017 में वार्डबंदी करवाई थी, उसको ठीक करना होगा। इसलिए संभव है कि चुनाव अप्रैल में हों। रमन अरोड़ा, मंत्री, आवासीय और शहरी विकास, पंजाब।

 

निकाय चुनाव को लेकर हमारी प्रक्रिया जारी है। फरवरी के अंत तक हम वार्डबंदी से लेकर तमाम प्रक्रिया को पूरा कर लेंगे। आगे सरकार तय करेगी कि वह पांचों निगमों के चुनाव कब करवाएगी। उमाशंकर, निदेशक, स्थानीय निकाय विभाग, पंजाब।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed