{"_id":"5900584c4f1c1bbb38c0d231","slug":"election-of-punjab-haryana-high-court-bar-association-on-may-4","type":"story","status":"publish","title_hn":"4 मई को होंगे पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
4 मई को होंगे पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 27 Apr 2017 09:40 AM IST
विज्ञापन
पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट
- फोटो : File Photo
पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव चार मई को होंगे। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, ट्रेजरर सहित अन्य पदाधिकारियों के लिए मतदान होगा। अध्यक्ष पद के लिए बार एसोसिएशन के चार बार अध्यक्ष रहे डॉ. अनमोल रतन सिद्धू ने एक बार फिर से दावेदारी पेश की है। उनके खिलाफ पहले भी चुनाव लड़ चुके ताहर सिंह एक बार फिर मैदान में हैं।
बार काउंसिल के पूर्व चेयरमैन प्रताप सिंह भी प्रधान पद के दावेदार हैं। इसके अलावा अन्य पदों के लिए सौ से अधिक दावेदार मैदान में हैं। 28 अप्रैल को नामांकन और 29 अप्रैल को नामांकन वापस लिए जा सकते हैं। दो मई को उम्मीदवारों को बार को संबोधित करने का अवसर मिलेगा।
4 मई को चुनाव के बाद देर रात तक नतीजे भी घोषित कर दिए जाएंगे। पिछली बार चुनाव में हाईकोर्ट के 4497 से अधिक वकील मतदाता सूची में शामिल थे। इनमें से 3636 वकीलों ने मतदान किया था। इस बार उससे अधिक वकीलों के नाम मतदाता सूची में हैं।