फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Election, Maha Jan sampark Abhiyan Of BJP In Rohtak

अब महा जनसंपर्क अभियान पर भाजपा, रोहतक में सुभाष बराला ने मांगा जनता से सहयोग

Sat, 14 Sep 2019 01:06 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Sat, 14 Sep 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
Election, Maha Jan sampark Abhiyan Of BJP In Rohtak
भाजपा का महा जनसंपर्क अभियान - फोटो : अमर उजाला

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने कहा कि प्रदेश के सभी विधानसभाओं में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा महाजनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है जो कि 15 सितंबर तक पूरा होगा। सुभाष बराला ने कहा कि इस महा जनसंपर्क अभियान को प्रदेश की जनता का अच्छा सहयोग मिल रहा है और मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा प्रदेश में किए गए विकास कार्यों के कारण ही जनता बीजेपी की प्रदेश में दोबारा सरकार बनाने के मूड में है। 

विज्ञापन


सुभाष बराला शहर के सिटी पार्क में महा जनसंपर्क अभियान के दौरान पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। सुभाष बराला ने सहकारिता मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर की प्रशंसा करते हुए कहा कि रोहतक के विधायक ने शहर में भरपूर विकास कार्य करवाए हैं। रोहतक शहर में बन रहा देश का पहला रेलवे एलिवेटेड ट्रैक इस बात का जीता जागता सबूत है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में एक ईमानदार एवं जवाबदेही सरकार चलाई जा रही है जनता का भरोसा बीजेपी में बड़ा है ।

विज्ञापन

सुभाष बराला ने कहा कि बीजेपी का कार्य करने का अपना सबसे अलग तरीका है। हम जब सत्ता में नहीं थे तब भी लोगों से घर-घर जाकर मिल रहे थे। और आज सत्ता में है तब भी घर-घर जाकर लोगों से मिल रहे हैं और सरकार के विकास कार्यों को और जनकल्याणकारी नीतियों को महा जनसंपर्क अभियान के तहत घर-घर पहुंचा रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री मनोहर लाल की ईमानदार छवि के कारण लोगों में यह इच्छा जागी है कि प्रदेश में विकास कार्य लगातार जारी रहे और हम जनता के सहयोग से दोबारा से प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनाएंगे। प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ओर मंत्री लोगों से संपर्क स्थापित कर सहयोग मांग और बड़ों का आशीर्वाद लिया। सहकारिता मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर ने कहा कि महाजनसंपर्क अभियान के दौरान भारतीय जनता पार्टी को प्रदेश की जनता का पूरा सहयोग मिल रहा है। जनता के सहयोग से ही हम प्रदेश में 75 से अधिक सीटें जीतकर सरकार बनाएंगे और निरंतर विकास कार्य जारी रखेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed