फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Election is a test, candidate is student and voter is inspector: Manohar Lal

चुनाव एक परीक्षा, उम्मीदवार विद्यार्थी और मतदाता निरीक्षक है: मनोहर लाल

Mon, 13 Dec 2021 02:21 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 13 Dec 2021 02:21 AM IST
विज्ञापन
Election is a test, candidate is student and voter is inspector: Manohar Lal
सेक्टर 39 में वार्ड 27 के उमीदवार रविंदर सिंह रावत हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खटटर का फूलो के ? - फोटो : CHANDIGARH
चंडीगढ़। नगर निगम चुनाव में भाजपा के लिए वोट मांगने रविवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल पहुंचे। उन्होंने मनीमाजरा, सेक्टर-39 और सेक्टर-25 में जनसभाओं को संबोधित किया। मनोहर लाल ने अपने पुराने दिनों को याद किया, जब वो चंडीगढ़ में भाजपा के लिए कार्य करते थे। उन्होंने सबसे पहली जनसभा मनीमाजरा में की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि चुनाव एक परीक्षा है। इसमें उम्मीदवार विद्यार्थी की भूमिका में होता है और मतदाता निरीक्षक होते हैं। मतदाताओं को नंबर देने हैं। अगर जनता को लगता है कि पार्षद ने पिछले पांच साल में काम किया है तो उसके हक में वोट डालें व नंबर दें। लेकिन अगर लगता है कि पार्षद ने कोई काम नहीं किया तो उसे बिल्कुल पास मत करना। उन्होंने लोगों से पूछा कि क्या वह भाजपा के पार्षदों को नंबर देंगे। मनोहर लाल ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी ने पिछले पांच वर्षों के कार्यकाल के दौरान चंडीगढ़ में राजनीति के मायनों को बदला है। यहां अब केवल विकास की बात होती है। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन, भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद, पार्टी नेता प्रेम कौशिक, स्वर्ण कुमार, वरिंदर टमटा, आजाद कुमार पंकज समेत कई गणमान्य मौजूद थे।
विज्ञापन

डबल इंजन की सरकार ने विकास को गति दी: मनोहर लाल
मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि एक समय ऐसा था, जब चंडीगढ़ और नगर निगम को केवल घोटालों के लिए ही याद किया जाता था, लेकिन जब से केंद्र व चंडीगढ़ में भाजपा की सरकार आई है, तब से यहां सिर्फ विकास की बात हो रही है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने विकास को गति दी है। इस गति को बरकरार रखने के लिए चंडीगढ़ वासी एक बार फिर से भाजपा को चुनने के लिए तैयार हैं। चुनावों की घोषणा होते ही विरोधियों में खलबली मची हुई है। उन्होंने कहा कि भाजपा जितनी गंभीरता के साथ चुनाव लड़ती है, उतनी ही गंभीरता के साथ विकास योजनाओं को बनाकर धरातल पर भी लागू करती है। खट्टर ने केंद्र की उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत योजना समेत कई अन्य योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि चंडीगढ़ वासियों को केंद्र की सभी योजनाओं को लाभ मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed