फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   election, industry election, veopar mandal election, chandigarh

व्यापार मंडल चुनाव: एक दिन शेष, गुटों ने झोंकी ताकत

Sat, 16 Apr 2016 01:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़। Updated Sat, 16 Apr 2016 01:38 PM IST
विज्ञापन
election, industry election, veopar mandal election, chandigarh
व्यापार मंडल चुनाव
व्यापार मंडल के चुनाव होने में एक दिन शेष है। दोनों उम्मीदवारों ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। मतदाताओं को लुभाने के लिए तरह तरह के प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं चैत्र नवरात्र समाप्त होने के साथ दावतों का सिलसिला शुरू हो गया है। शुक्रवार रात चरणजीव गुट की ओर से जहां अनिल वोहरा के समर्थन में चंडीगढ़ क्लब में पार्टी का आयोजन किया गया, वहीं साहनी गुट की ओर से कैलाश जैन के लिए सेक्टर-43 के एक होटल में मतदाताओं को दावत दी गई। कई मतदाता ऐसे भी थे, जिन्होंने थोड़ी-थोड़ी देर दोनों उम्मीदवारों के साथ रहे। मतदाताओं को जो निमंत्रण भेजे गए थे, उसमें यह भी लिखा था कि पार्टी के बाद घर छोड़ने की व्यवस्था भी की गई है। 
विज्ञापन


मालूम हो कि इस समय शहर में पुलिस की ओर से ड्रंकन ड्राइव के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है, इसका लोगों में काफी खौफ है। 17 अप्रैल को सेक्टर-26 के सत्संग भवन में अध्यक्ष पद के लिए मतदान होगा। उसी दिन शाम तक नए अध्यक्ष की घोषणा कर दी जाएगी। वहीं वर्तमान अध्यक्ष चरणजीव सिंह का कहना है कि वोहरा की जीत तय है, अब सिर्फ मार्जिन बढ़ाने की लड़ाई चल रही है। 
विज्ञापन


कई जगह किया प्रचार
शुक्रवार को उम्मीदवार अनिल वोहरा ने सेक्टर-37 और सेक्टर-26 की सब्जी मंडी जाकर मतदाताओं से वोट मांगे। जबकि कैलाश जैन ने सेक्टर-17 सहित कई मार्केट्स में प्रचार किया। शनिवार को प्रचार का अंतिम दिन है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रोग्रेसिव ट्रेडर्स एसोसिएशन ने दिया वोहरा को समर्थन
सेक्टर-17 की प्रोग्रेसिव ट्रेडर्स एसोसिएशन ने उम्मीदवार अनिल वोहरा को समर्थन किया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष संजीव चढ्ढा का कहना है कि वर्तमान अध्यक्ष चरणजीव सिंह ने बीते चार साल में व्यापारियों के लिए भरपूर काम किए हैं। ऐसे में वोहरा व्यापारियाें के कामों को आगे बढ़ाएंगे। वहीं भाजपा पार्षद सतप्रकाश अग्रवाल कैलाश जैन के लिए समर्थन करते हुए उनके लिए प्रचार कर रहे हैं। 

कोट
चुनाव जीतने के बाद व्यापार मंडल के स्वरूप को किसी भी कीमत में गैर राजनीतिक रखा जाएगा। शहर में दो वेयर हाउसिंग कांप्लेक्स बनवाएं जाएंगे। जीत दर्ज करने के तुरंत बाद ही ट्रेडर्स एडवाइजरी कमेटी का गठन किया जाएगा। सेक्टर-22 और 34 में मल्टीलेवल पार्किंग का निर्माण करवाया जाएगा। शहर में व्यापार भवन का निर्माण करवाया जाएगा।

- अनिल वोहरा, चरणजीव गुट के उम्मीदवार 

इस बार व्यापारी मतदाता बदलाव के पक्ष में हैं। चुनाव प्रचार के दौरान भरपूर समर्थन मिल रहा है। सबकी राय लेने के बाद ही व्यापार मंडल में काम किया जाएगा।
- कैलाश जैन, साहनी गुट के उम्मीदवार 

चुनाव कमेटी कर रही पक्षपात : भीमसेन अग्रवाल
 प्रत्याशी कैलाश चंद जैन के चुनाव कार्यालय इंचार्ज एवं व्यापारी भीमसेन अग्रवाल ने चुनाव कमेटी के चेयरमैन सतपाल गुप्ता को शिकायत देकर पक्षपात करने आरोप लगाया है। अग्रवाल ने शिकायत में कहा है कि चुनाव समिति के मनोनीत अधिकारी उम्मीदवार अनिल वोहरा के पक्ष में प्रचार कर रहे हैं, जो आचार संहिता के खिलाफ है । 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed