फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Election Expenditure in Chandigarh by Candidates

'आप' की गुल ने सवा लाख की पहनाई टोपी

Wed, 16 Apr 2014 02:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 16 Apr 2014 02:14 PM IST
विज्ञापन
Election Expenditure in Chandigarh by Candidates
आम आदमी पार्टी (आप) की चंडीगढ़ से लोकसभा उम्मीदवार गुल पनाग ने चुनाव प्रचार करने के लिए लगभग एक हजार रुपये झाड़ू खरीदने पर खर्च कर दिए। यानी आप ने 45 से 50 झाड़ू का इस्तेमाल चुनाव प्रचार के दौरान किया। इसका खुलासा गुल पनाग की ओर से चुनाव विभाग को दिए गए खर्च के ब्यौरे से हुआ है।
विज्ञापन


पनाग ने जहां एक हजार रुपये झाड़ू खरीदने पर खर्च कर दिए, वहीं 1.3 लाख रुपये टोपी खरीदने पर खर्च किया है। आप ने शहर में अन्य राजनीतिक दलों की तुलना में कम जन सभाएं कीं। ऐसे में आप ने जनसभाओं के लिए ग्राउंड बुकिंग पर ज्यादा खर्च नहीं किया।
विज्ञापन


आप की ओर से करीब 33 हजार रुपये ग्राउंड बुकिंग पर खर्च किया गया। जबकि 1.1 लाक रुपये एसएमएस भेजने पर खर्च कर दिए गए। गुल पनाग ने कुल 18.86 लाख रुपये प्रचार पर खर्च किए जिनमें से दो लाख रुपये अलग अलग स्थानों पर किए गए डिनर पर खर्च हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


बंसल ने जनसभाओं में खर्च किए 2.59 लाख
कांग्रेस के उम्मीदवार पवन कुमार बंसल ने शहर में कई जनसभाएं की। ऐसे में उन्होंने 2.59 लाख रुपये सिर्फ जनसभाओं के लिए ग्राउंड की बुकिंग कराने पर खर्च कर दिए। इन जनसभाओं के लिए टेंट और लाइटिंग पर 2.5 लाख खर्च किया गया। बंसल ने चुनाव प्रचार पर सबसे अधिक 26.65 लाख रुपये खर्च किए।

किरण ने पेट्रोल, डीजल पर खर्च किए 1.35 लाख
भाजपा की उम्मीदवार किरण खेर ने शहर में कई शो आयोजित किए। ऐसे में किरण खेर का पेट्रोल और डीजल पर खर्च 1.35 लाख रुपये हुआ। भाजपा ने प्रिंटिंग में जहां 27 हजार खर्च किए, वहीं आप ने प्रिंटिंग पर 73 हजार रुपये खर्च किए।


ध्यान रहे कि सभी उम्मीदवारों ने 9 अप्रैल तक चुनाव विभाग को अपने खर्च का ब्यौरा दिया था। जिन तीन उम्मीदवारों ने खर्च का ब्यौरा नहीं दिया था उन्हें नोटिस जारी किए गए हैं। चंडीगढ़ से चुनाव लड़ने वाले 17 उम्मीदवारों को 54 लाख रुपये खर्च करने की मंजूरी दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed