फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Election Commission received More than 1500 complaints of model code of conduct violation in Punjab

आचार संहिता: सियासतदान कर रहे उल्लंघन, आयोग के पास 1500 से अधिक शिकायतें आईं, 70 फीसदी मिलीं सही

Sun, 16 Jan 2022 08:22 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 16 Jan 2022 08:22 PM IST
सार

सी विजिल एप का बीटा वर्जन चुनाव कर्मियों के लिए बनाया गया है। इसके जरिये वह चुनाव प्रक्रिया आदि की जानकारी आसानी से ले सकते हैं। इस एप में चुनाव संबंधी शिकायत करने के लिए शिकायत के साथ ही आडियो और वीडियो अपलोड करने की भी सुविधा है।

विज्ञापन
Election Commission received More than 1500 complaints of model code of conduct violation in Punjab
भारत निर्वाचन आयोग - फोटो : ईसीआई की आधिकारिक वेबसाइट

विस्तार

पंजाब में विधानसभा चुनाव को लेकर लगी आचार संहिता का सियासतदान लगातार उल्लंघन कर रहे हैं। पंजाब चुनाव आयोग को अब तक इन मामलों की 1500 से अधिक शिकायतें मिल चुकी हैं। जांच में 70 प्रतिशत सही मिली हैं। 30 प्रतिशत शिकायतें झूठी पाई गई हैं। पंजाब विधानसभा चुनाव में पहली बार आयोग सी-विजिल एप का प्रयोग कर रहा है।

विज्ञापन


वर्ष 2019 में चुनाव आयोग द्वारा स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए सी-विजिल एप शुरू किया था। इसके बाद हुए कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भी इस एप का प्रयोग चुनाव आयोग ने किया था। इस एप का प्रयोग आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत के लिए किया जाता है। पंजाब में भी चुनाव आयोग इस एप का प्रयोग कर रहा है। 
विज्ञापन


चुनाव घोषणा के बाद अभी तक इस एप के जरिये लोग 1500 से अधिक शिकायतें आचार संहिता के उल्लंघन की कर चुके हैं। खास बात यह है कि चुनाव आयोग इस एप को मतदान के एक दिन बाद तक प्रभावी रखता है। इस चुनाव में राज्य के 23 जिलों से इस एप पर आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायतें आ रही हैं। इनमें से 70 प्रतिशत सही शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। लगभग 30 प्रतिशत ऐसी शिकायतें भी मिली हैं जिनमें आचार संहिता उल्लंघन का कोई मामला नहीं मिला। चुनाव आयोग के अधिकारी भी लोगों को इस एप के प्रति जागरुक कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुप्त रहेगी शिकायतकर्ता की पहचान
सी-विजिल एप के जरिये शिकायत करने वाले लोगों की पहचान को गुप्त रखा जाता है। जीपीएस की मदद से शिकायत वाले स्थान की पहचान की जाती है। इसे अपने फोन में अपलोड करने की आसान प्रक्रिया है। स्मार्टफोन प्रयोग करने वाले इस एप को प्ले स्टोर से और आईफोन रखने वाले एप्पल स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।


ऐसे होता है एप पर काम
शिकायत दर्ज करने के बाद एक यूनिक आईडी शिकायतकर्ता को मिलती है, जिसके बाद वह आईडी के जरिये अब तक की जाने वाली कार्रवाई को ट्रैक कर सकता है। सबसे पहले शिकायत जिला नियंत्रण कक्ष में जाती है फिर इसे फील्ड में रहने वाले चुनाव कर्मियों को भेज दिया जाता है। इस पर नजर रखने के लिए पंजाब में डीसी आफिस और चुनाव आयोग कार्यालय चंडीगढ़ में नियंत्रण कक्ष बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed