{"_id":"7348d9020569dedd52d556db86227590","slug":"election-commission-notice-to-bhattal-and-parneet-kaur","type":"story","status":"publish","title_hn":"भट्ठल और परनीत कौर को आयोग का नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भट्ठल और परनीत कौर को आयोग का नोटिस
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 11 Apr 2014 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब की पूर्व सीएम राजिंदर कौर भट्ठल रोपड़ की चुनावी सभा में श्री आनंदपुर साहिब से शिअद प्रत्याशी प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा के खिलाफ कथित अभद्र भाषा का प्रयोग करने पर फंस गई हैं। रिपोर्ट के आधार पर उन्हें नोटिस जारी होगा।
विज्ञापन
शिअद की ओर से गई शिकायत पर रूपनगर के डीसी ने पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी को भेजी रिपोर्ट में कहा गया है कि भट्ठल ने उस रैली के दौरान चंदूमाजरा के लिए ‘चंदू डाकू व चंदू चोर’ शब्दों का इस्तेमाल किया।
विज्ञापन
शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत में अतिरिक्त मुख्य चुनाव अधिकारी रमिंदर सिंह ने बताया कि भट्ठल को नोटिस जारी किया जा रहा है। इस पर उनका जो जवाब आएगा, वह चुनाव आयोग को भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
उधर, भट्ठल पहले ही कह चुकी हैं कि उन्होंने जो कुछ भी कहा, वह लोगों द्वारा चंदूमाजरा के बारे में कहा जाता है।
चंदूमाजरा द्वारा कुछ दिन पहले श्री आनंदपुर साहिब से कांग्रेस की प्रत्याशी अंबिका सोनी की आयु पर की गई टिप्पणी से संबंधित रिपोर्ट भी चुनाव आयोग को भेजी जा चुकी है।
परनीत कौर को खाते की जानकारी न देने पर नोटिस
पटियाला के मुख्य चुनाव अधिकारी कम डीसी प्रियांक भारती ने पटियाला से कांग्रेस उम्मीदवार परनीत कौर को अमेरिकन बैंक में खाते की जानकारी न देने के मामले में नोटिस जारी किया है। परनीत कौर को 24 घंटे में जवाब देने के लिए कहा गया है। शिअद प्रत्याशी दीपइंदर सिंह ढिल्लों के चुनावी एजेंट ने इस मामले में शिकायत की थी।
सुखबीर के बयान पर रिपोर्ट मांगी
पंजाब के उप मुख्यमंत्री सुखबीर द्वारा गत रविवार को बटाला की एक चुनाव रैली में गुरदासपुर से कांग्रेस प्रत्याशी प्रताप बाजवा की तुलना मानव बम से करने के मामले में सीईओ कार्यालय ने स्वत: संज्ञान लिया है।
कार्यालय ने वहां के डीसी से रिपोर्ट तलब की है। रमिंदर सिंह ने बताया कि उन्हें मीडिया के माध्यम से सुखबीर के उस बयान के बारे में पता चला। डीसी से रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।