{"_id":"3a5c1d0a2f1678d1467037052080f3d9","slug":"election-commission-imposed-ban-on-punjab-cabinet-minister-majithia","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजीठिया पर चुनाव आयोग ने लगाई पाबंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजीठिया पर चुनाव आयोग ने लगाई पाबंदी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 29 Apr 2014 08:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनाव आयोग ने सोमवार को शिअद नेता बिक्रम सिंह मजीठिया की सरगर्मियों पर पाबंदी लगा दी है। आयोग ने मजीठिया को उनके पोलिंग स्टेशन तक सीमित रखने के आदेश दिए हैं। पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी वीके सिंह ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
सिंह ने बताया कि केंद्रीय चुनाव आयोग द्वारा जारी आदेश के मुताबिक मजीठिया सिर्फ उसी इलाके में घूम सकेंगे, जहां के पोलिंग स्टेशन पर उनका वोट है। वह अपने विधानसभा हलका मजीठा के बाकी इलाकों में नहीं जा सकेंगे।
विज्ञापन
अमृतसर लोकसभा हलके के बाकी क्षेत्रों में भी उनके मूवमेंट पर पाबंदी रहेगी। आयोग ने तुरंत प्रभाव से मजीठिया के मूवमेंट की वीडियोग्राफी कराने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
कैप्टन की शिकायत पर एसएसपी ग्रामीण का तबादला
आयोग ने एक और आदेश के तहत अमृतसर रूरल के एसएसपी गुरप्रीत सिंह गिल का भी तबादला कर दिया है। जानकारी के मुताबिक हलके से कांग्रेस उम्मीदवार कैप्टन अमरिंदर सिंह ने चुनाव आयोग से एसएसपी गिल की शिकायत की थी।
जिसमें कहा गया था कि गिल मतदाताओं को डरा-धमका रहे हैं। इसके बाद आयोग ने गिल का तबादला करने के आदेश दिए हैं। गिल को पुलिस हेडक्वार्टर चंडीगढ़ भेजा गया है। उनकी जगह डीआईजी क्राइम बलकार सिंह को 30 अप्रैल तक अतिरिक्त चार्ज दिया गया है।
सहायक इंजीनियर सस्पेंड
चुनाव आयोग ने मोगा में सिंचाई विभाग के सहायक इंजीनियर बलवंत सिंह को चुनाव ड्यूटी में कोताही बरतने के चलते मुअत्तल कर दिया है।
मोगा में ही थाना बधनी कलां की चौकी लोपो में तैनात एएसआई प्रीतम सिंह, संगरूर के जेई ढलजीत सिंह का तबादला करने के आदेश दिए गए हैं। साथ ही, सरकारी हाई स्कूल गरगला, रोपड़ के अध्यापक मालविंदर सिंह माली के जिले से बाहर तबादले करने के लिए कहा गया है।