{"_id":"28e4b9fca873cb157b0beb4830430916","slug":"election-commision-new-decision","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूलों में निशुल्क पुस्तकों के वितरण पर रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूलों में निशुल्क पुस्तकों के वितरण पर रोक
ब्यूरो/अमर उजाला, बरनाला
Updated Sat, 15 Mar 2014 09:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब में लोकसभा चुनावों को लेकर लागू चुनाव आचार संहिता के मद्देनजर शिक्षा विभाग ने सर्व शिक्षा अभियान के तहत राज्य के सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को मिलने वाली निशुल्क पुस्तकों पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन
स्कूल शिक्षा सचिव अंजली भांवरा द्वारा इस संबंध में जारी निर्देशों के कारण इस बार सरकारी स्कूलों में दाखिला लेने वाले लाखों विद्यार्थियों को नि:शुल्क पुस्तकें प्राप्त करने के लिए इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन
यह रोक चुनाव आयोग की मंजूरी न मिलने तक जारी रहेगी हालांकि शिक्षा विभाग की ओर से सरकारी स्कूलों को भेजी जाने वाली पुस्तकों में किसी प्रकार की राजनीतिक सामग्री व चित्र का प्रयोग नहीं होता, लेकिन हाल में संगरूर जिले में मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की फोटो वाली साइकिलें जब्त होने के बाद शिक्षा विभाग भी सतर्क हो गया है और वह कोई नई मुसीबत मोल नहीं लेना चाहता है। बीते दिन जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) की ओर से माई भागो योजना में साइकिलों के आवंटन पर भी रोक लगाने के लिए सख्त निर्देश जारी किए गए थे।
विज्ञापन
एक अप्रैल से शुरू होने हैं स्कूलों में दाखिले
उधर एक अप्रैल से सरकारी स्कूलों में दाखिले शुरू होने वाले हैं। पुस्तकों के वितरण पर रोक लगने के बाद प्रदेश भर के सरकारी स्कूलों में पुस्तकें पहुंचने का काम ठप पड़ गया है। ये पुस्तकें सर्व शिक्षा अभियान और पंजाब कल्याण बोर्ड की योजनाओं के तहत सरकारी स्कूलों में पहली से आठवीं कक्षा तक के सभी विद्यार्थियों को नि:शुल्क मुहैया कराई जाती हैं और बच्चों को दाखिला होने के साथ ही दे दी जाती हैं।