हरियाणा की रैली में राहुल ने दिया नया नारा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी ने सिरसा जिले में चुनावी रैली के दौरान लोगों को एक नया नारा दिया। कालांवाली की अनाज मंडी आयोजित रैली को संबोधित करते हुए कहा कि हरियाणा के खिलाड़ी देश-विदेश में धाक जमा रहे हैं।
यह हरियाणा में लागू हुड्डा सरकार की खेल नीति के बदौलत संभव हुआ है। उन्होंने रैली में जय जवान और जय पहलवान का नारा दिया।
शनिवार को कालांवाली में कांग्रेस की रैली में सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर, प्रदेश प्रभारी शकील अहमद, पंजाब के कांग्रेसी नेता प्रताप सिंह बाजवा और सिरसा जिले के विधानसभा उम्मीदवार राहुल गांधी के साथ मंच पर मौजूद रहे।
मोदी सरकार पर निशाना साधा
मंच से राहुल ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी अच्छे दिनों के सपने दिखाकर सत्ता में आई पर अच्छे दिन सपना बनकर रह गए। महगांई कम नहीं हुई है। राहुल गांधी ने कहा कि सरकार इतनी कमजोर है कि पड़ोसी देश भी भारत को आंखें दिखाने लगे हैं। पाकिस्तान आए दिन सीजफायर का उल्लंघन करता रहता है। चीन हर समय अंतरराष्ट्रीय सीमा का उल्लंघन करता रहता है।
उन्होंने भाजपा पर अमेरिका को फायदा पहुंचाने का आरोप लगाते हुए कहा कि मोदी सरकार ने कैंसर की दवाओं को सरकारी नियंत्रण से मुक्त कर दिया है जिससे ये दवाएं काफी महंगी हो गई है और कोई भी गरीब व्याक्ति इन दवाओं को नहीं खरीद सकता।
रहुल के साथ मंच पर सिरसा जिला के कांग्रेस के विधानसभा उम्मीदवार नवीन केडिया, कालांवाली से शीशपाल केहरवाला, ऐलनाबाद रमेश भादू, नरवाना से विद्या देवी मंच पर राहुल के साथ दिखे।