फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   election campaigning of star campaigner in haryana

जानिए, किस स्टार प्रचार की चुनावी रैली आज?

Wed, 08 Oct 2014 08:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 08 Oct 2014 08:49 AM IST
विज्ञापन
election campaigning of star campaigner in haryana

11 को महम आएंगे बिश्नोई और विनोद शर्मा

विज्ञापन

11 अक्टूबर को महम(लाखनमाजरा) की नई अनाज मंडी में हरियाणा जनचेतना पार्टी प्रमुख विनोद शर्मा और हजकां सुप्रीमो कुलदीप बिश्नोई रैली को संबोधित करेंगे। महम से जनचेतना पार्टी प्रत्याशी सौरभ फरमाणा ने प्रेस कांफ्रेंस में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रैली में फिल्मी सितारे भी शिरकत करेंगे। इनमें महिमा चौधरी, रविना टंडन, सनील शेट्टी और हास्य कलाकार ख्याली साहरण शामिल हैं।

कांग्रेस के स्टार प्रचारक रोहतक में
कांग्रेस के स्टार प्रचारक अभिनेता राजबब्बर रोहतक विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी बीबी बतरा के समर्थन में बुधवार को शहर में आएंगे। यूथ कांग्रेस विधानसभा क्षेत्र रोहतक के अध्यक्ष पंकज सचदेवा टिंचू ने बताया कि स्टार प्रचारक राजबब्बर शाम छह बजे गांधी कैंप स्थित चाउमिन चौक, सात बजे प्रताप चौक और आठ बजे शिवाजी कॉलोनी में होने वाले कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।
विज्ञापन


राजस्थान की सीएम वसुंधरा राजे सिंधिया पाबड़ा में

उकलाना। उकलाना विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया के पाबड़ा में 9 अक्तूबर को सुबह नौ बजे पंचग्रामी के ऐतिहासिक चबूतरे पर उकलाना भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित करेगी। इससे पहले वसुंधरा राजे सिंधिया का आठ अक्तूबर को आने का कार्यक्रम तय था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम हुड्डा नौ को आदमपुर में

हिसार। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुडडा नौ अक्तूबर को आदमपुर विधानसभा क्षेत्र में प्रचार करेंगे। सीएम आदमपुर क्षेत्र के गांव बालसमंद में आदमपुर से कांग्रेस प्रत्याशी सतेंद्र सिंह के लिए प्रचार करेंगे। कांग्रेस प्रत्याशी सतेंद्र सिंह ने कहा कि सीएम के आने को लेकर क्षेत्र के लोगों में उत्साह है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed