{"_id":"e94d45008f200853aca9ab1f9f9c87da","slug":"election-campaigning-of-cm-hooda-in-haryana-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानिए सीएम हुड्डा और दीपेंद्र हुड्डा के कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानिए सीएम हुड्डा और दीपेंद्र हुड्डा के कार्यक्रम
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 07 Oct 2014 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के आज के दौरे में बदलाव हुआ है। मुख्यमंत्री का 7 अक्तूबर को मेवात के पुन्हाना में कार्यक्रम के बाद पुनहाना से हथीन का दौरा रद हो गया है।
विज्ञापन
अब मुख्यमंत्री मंगलवार 7 अक्तूबर को पुन्हाना से होडल पहुंचेगे। 3 बजकर 40 मिनट पर हुडडा होडल के औरंगाबाद स्थित देव गार्डन में जनसभा को संबोधित करेंगे। जिसके बाद शाम पांच बजे वे होडल के गांव सोंध में जनसभा करेंगे।
विज्ञापन
दीपेंद्र आज सोनीपत में
सांसद दीपेंद्र हुड्डा मंगलवार को सोनीपत में 16 जगहों पर रोड शो करेंगे। दीपेंद्र सुबह 10 बजे बाहलगढ़, 10.30 बजे खेवरा, 11 बजे जाखोली,11.45 बजे नाहरा, 12.15 बजे मनदोरा, 12.45 बजे थाना कलां, 1.15 बजे सिलाना, 1.45 बजे फरमाना, दोपहर 2.30 बजे मेहलाना, 3 बजे बदवासनी, 3.30 बजे मेहरा, 4 बजे जूआं, 4.30 बजे मोहाना, शाम 5 बजे पिनाना और छह बजे खानपुर कलां में पहुंचेंगे।
विज्ञापन