फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   election campaigning of amit shah in haryana

'इटली तक पहुंचे कमल के बटन का करंट'

Wed, 01 Oct 2014 05:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला कैंट (हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला कैंट (हरियाणा) Updated Wed, 01 Oct 2014 05:45 PM IST
विज्ञापन
election campaigning of amit shah in haryana

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने दावा किया कि इस बार विधानसभा चुनाव में भाजपा अपने दम पर जलवा दिखाएगी। पार्टी चुनाव के बाद न तो चौटाला से हाथ मिलाएगी, न ही हजकां का समर्थन लेगी।

विज्ञापन


पार्टी जनता के आशीर्वाद से सिर्फ अपने दम पर प्रदेश में सरकार बनाएगी। अमित शाह ने सोमवार को अंबाला सिटी के हुडा मैदान में पार्टी की रैली को संबोधित किया। निर्धारित समय से करीब साढ़े तीन घंटे लेट पहुंचे शाह का भाषण सुनने के लिए जनता उनका इंतजार कर रही थी।
विज्ञापन


उन्होंने अपने भाषण में जहां जनता के समक्ष मोदी सरकार के सौ दिन के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनवा दीं, वहीं इस बार हरियाणा को भाजपा के हवाले करने का आह्वान भी कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

अकेले दम पर सरकार बनाने का दावा

election campaigning of amit shah in haryana

शाह ने आरोप लगाया कि प्रदेश में कई नेता और सियासी दल इस बात का दुष्प्रचार कर रहे हैं कि चुनाव परिणाम आने के बाद भाजपा चौटाला की इनेलो पार्टी से हाथ मिला लेगी। उन्होंने दावा किया कि यह सिर्फ भाजपा के खिलाफ दुष्प्रचार है।

उन्होंने कहा कि जब भाजपा के ऊपर जनता का हाथ होगा तो पार्टी को किसी भी दल के साथ हाथ मिलाने की जरूरत नहीं पडे़गी। उन्होंने दावा किया कि हरियाणा की जनता हुड्डा और चौटाला सरकारों से तंग आ चुकी हैं और केंद्र की तरह हरियाणा में भी भाजपा की सरकार बनती देखना चाहती है। यह तभी संभव होगा जब जनता प्रदेश की नब्बे सीटों पर भाजपा को समर्थन देगी।

इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी कैलाश विजय वर्गीय, चुनाव प्रभारी अनिल जैन, अंबाला कैंट प्रत्याशी अनिल विज, अंबाला सिटी प्रत्याशी असीम गोयल, सांसद रतन लाल कटारिया, एडवोकेट संदीप सचदेवा, पूर्व विधायक वीणा छिब्बर, पूर्व डिप्टी स्पीकर हेडमास्टर फकीर चंद, डॉ. संजय शर्मा, गुरदेव वधवा, सुरेंद्र गोगू, कृपाल सग्गू, जिला महामंत्री पवित्र सिंह बाजवा, जगमोहन कुमार, बृजमोहन धीमान समेत कई भाजपा कार्यकर्ता और अन्य लोग मौजूद रहे।

हरियाणा को कांग्रेस मुक्त करवाना जरूरी

election campaigning of amit shah in haryana

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को कांग्रेस मुक्त करवाने का अभियान छेड़ रखा है। इसके लिए उन राज्यों से कांग्रेस का सफाया करना जरूरी है, जहां कांग्रेस की सरकारें हैं।

हरियाणा राज्य भी उन्हीं में से एक हैं, इसीलिए जब तक हरियाणा में से कांग्रेस का सफाया नहीं होगा, तब तक प्रधानमंत्री मोदी का कांग्रेस मुक्त देश का सपना सच नहीं होगा। उन्होंने जनता से अपील कि दस साल से लूट मचा रही कांग्रेस को इस बार सत्ता से उखाड़ फेंके।

अमित शाह ने सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा और प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि भाजपा की सरकार आते ही प्रदेश में जमीन के भाव भी बढ़ेंगे और जमीनों के ये बढ़े हुए दाम ‘दामादों’ को नहीं किसानों को मिलेंगे।

किसानों को उनकी फसलों के अच्छे दाम मिलेंगे और फसल बेचने के लिए बाजार भी उपलब्ध करवाए जाएंगे। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में यदि भाजपा आई तो सूबे के हर वर्ग और राज्य का विकास होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed