फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Election Campaign with Celebrities in Harayana

हरियाणा के वोटरों को लुभाएंगे ये सेलिब्रिटीज

Wed, 10 Sep 2014 02:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, विजय गुप्ता
ब्यूरो/अमर उजाला, विजय गुप्ता Updated Wed, 10 Sep 2014 02:29 PM IST
विज्ञापन
Election Campaign with Celebrities in Harayana
हरियाणा के चुनावी रण में मतदाताओं को लुभाने के लिए फिल्म और खेल जगत की हस्तियां गली-कूचों में नजर आएंगी। भाजपा और कांग्रेस की ओर से जहां छोटे व बड़े पर्दे के फिल्मी कलाकार और खेल जगत के नामी-गिरामी लोग होंगे, वहीं इनेलो के प्रचार में इन हस्तियों का टोटा रहेगा।
विज्ञापन


इनेलो अपने स्टार प्रचारकों में वरिष्ठ नेताओं को मैदान में उतारने की तैयारी कर रही है। चुनाव में विभिन्न पार्टियों की ओर से मतदाताओं को लुभाने वाले संभावित स्टॉर कंपेनरों के नाम और पार्टियों की चुनावी रणनीति पर विजय गुप्ता की रिपोर्ट।
विज्ञापन


स्टार प्रचारकों के लिए चुनाव आयोग के निर्देश
चुनाव में प्रचार के लिए पार्टियों को अपने स्टॉर प्रचारकों की सूची चुनाव आयोग को देनी होती है। राज्यों के चुनाव में चुनाव आयोग पार्टियों को अधिकतम 40 प्रमुख लोगों को प्रचार की अनुमति देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन स्टार प्रचारकों में 20 केंद्रीय स्तर और 20 राज्य स्तर के नेता हो सकते हैं। यह सूची चुनाव की तारीख तय होने के साथ ही पार्टियों को सौंपनी होती है।

ये सब आएंगे पार्टियों का प्रचार करने

Election Campaign with Celebrities in Harayana

भाजपा के स्टार प्रचारक
भाजपा केस्टॉर प्रचारकों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह प्रमुख हैं। इसके साथ राजनाथ सिंह, अरुण जेटली, सुषमा स्वराज, वेंकैया नायडू, नितिन गडकरी, जेपी नड्डा सहित राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री हरियाणा में चुनाव प्रचार की कमान संभालेंगे।

इसके अलावा जनरल वीके सिंह, बीरेंद्र सिंह, राव इंद्रजीत, धर्मेंद्र प्रधान, कृष्णपाल व कैप्टन अभिमन्यु के साथ ही फिल्म स्टार हेमा मालिनी, शत्रुघ्न सिन्हा, नवजोत सिंह सिद्धू, स्मृति ईरानी भी शामिल हैं। गंगा शुद्धिकरण अभियान की कमान संभाल रही उमा भारती के अलावा पार्टी ने संगीत सोम को भी संभावित प्रचारकों की सूची में रखा है।

कांग्रेस के स्टार प्रचारक

संप्रग अध्यक्ष, सोनिया गांधी, उपाध्यक्ष राहुल गांधी, जर्नादन द्विवेदी, अजय माकन, मनीष तिवारी, अंबिका सोनी, बीके हरिप्रसाद, सीपी जोशी, दिग्विजय सिंह, मोहन प्रकाश, मुकुल वासनिक, गुलामनबी आजाद, शकील अहमद, कैप्टन अमरिंदर सिंह के अलावा राजब्बर, नगमा, मो. अजहरुद्दीन प्रमुख हैं।

इंडियन नेशनल लोकदल

इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के स्टार प्रचारकों में फिल्म और खेल से जुड़ी हस्तियां शामिल नहीं हैं। पार्टी के स्टार प्रचारकों में चौधरी अभय सिंह चौटाला, अशोक अरोड़ा, दुष्यंत चौटाला, दिग्विजय चौटाला प्रमुख हैं। इसके अलावा त्रिलोचन सिंह, राम कुमार कश्यप, केएल शर्मा, डॉ एमएस मलिक, बीडी डाहलिया, सुभाष गोयल, डॉ केसी बांगर, ब्रज शर्मा, तेलूराम जोगी, प्रदीप गिल शामिल हैं।

विस चुनाव भी मोदी के सहारे लड़ेगी भाजपा

Election Campaign with Celebrities in Harayana

भाजपा हरियाणा सहित अन्य राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सहारे ही लड़ेगी। पार्टी इन चुनावों में भी कोई जोखिम नहीं लेना चाहती है। इसके तहत मोदी चुनावी राज्यों का कम से कम एक-एक बार दौरा भी कर चुके हैं।

चुनावी राज्यों के लिए तैयार हो रही रणनीति में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभाओं की योजना को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसमें हरियाणा के लिए मोदी की तीन रैलियों पर पार्टी ने मुहर भी लगा दी है।

सोनिया और राहुल ही संभालेंगे चुनाव की कमान
हरियाणा विधानसभा सभा प्रचार की कमान सोनिया व राहुल गांधी ही संभालेंगे। पार्टी ने प्रदेश भर में राहुल के रोड आयोजित करने तीन से चार स्थानों पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की रैलियों के आयोजन पर मुहर लगा दी है। कांग्रेस अपने प्रचार में हुड्डा सरकार की 10 वर्षों की उपलब्धियां गिनाने के साथ ही मोदी की रैली में हुड्डा की हूटिंग का मामला भी पूरे जोर-शोर से उठाएगी। पार्टी इसे लोगों के सामने हरियाणा के सम्मान से जोड़क र पेश करेगी। पंजाब के समान वेतन दिए जाने की घोषणा को भी मतदाताओं को बताया जाएगा।

राजस्थान के कांग्रेसी डालेंगे हरियाणा में डेरा
भाजपा जहां हरियाणा विधानसभा चुनाव में मध्यप्रदेश के भाजपा कार्यकर्ताओं की मदद ले रही है, वहीं कांग्रेस की मदद के लिए राजस्थान के कांग्रेसी हरियाणा आएंगे। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट व पूर्व केंद्रीय मंत्री गिरिजा व्यास विधानसभा चुनाव से पहले हरियाणा में अपना डेरा डालेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed