{"_id":"680c23ce240967c5bf28f44df1c358f0","slug":"election-campaign-start-jdu","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनता दल यूनाइटेड शुरू करेगी चुनावी अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनता दल यूनाइटेड शुरू करेगी चुनावी अभियान
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 02 Mar 2014 10:05 AM IST
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव नजदीक आते ही सभी दलों ने अपना चुनावी अभियान शुरू कर दिया है। इसी के तहत जनता दल यूनाइटेड भी जनता के बीच अपना प्रचार शुरू करने जा रही है।
विज्ञापन
शनिवार को सेक्टर-21 के सैनिक रेस्ट हाउस में पार्टी की एक बैठक के दौरान यह फैसला लिया गया। बैठक के दौरान पार्टी की लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीतियों पर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन
बैठक के दौरान फैसला हुआ कि पार्टी अपने प्रचार अभियान की शुरूआत चौपाल और नुक्कड़ से करेगी। इन कार्यक्रमों में पार्टी के कार्यकर्ता शहर के विभिन्न हिस्सों में जाकर लोगों से संपर्क बनाएंगे।
विज्ञापन
पार्टी केलोकसभा उम्मीदवार सुरिंदर भारद्वाज ने बताया कि पार्टी ने अपनी मैनीफैस्टो कमेटी बनाई है।
कमेटी में जसकरण बरार को चेयरमैन और मिन्नी सिद्घू व शमिम अहमद अंसारी को सदस्य नियुक्त किया गया है। ये कमेटी पार्टी का घोषणा पत्र तैयार करेगी जिसमें पार्टी केचुनावी वायदों का जिक्र होगा।