{"_id":"57388dbc4f1c1bd918ac70b5","slug":"elderly-woman-attempt-to-commit-suicide-in-sukhna-lake","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति और बेटे की हादसे में मौत, बेसहारा बुजुर्ग सुखना में कूदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति और बेटे की हादसे में मौत, बेसहारा बुजुर्ग सुखना में कूदी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 15 May 2016 08:26 PM IST
विज्ञापन
सुखना लेकर पर सुसाइड
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक 70 साल की बेसहारा बुजुर्ग महिला ने रविवार को सुबह सुखना झील में कूदकर जान देने की कोशिश की। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने महिला की जान बचाई। सुसाइड का प्रयास करने वाली महिला की पहचान सेक्टर-46 निवासी तारावती (70) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
बुजुर्ग महिला ने बताया कि इस दुनिया में उसका कोई नहीं है। पति और बेटे की एक्सीडेंट में मौत हो गई थी। जिसके बाद से वह बिल्कुल अकेली है। महिला का कहना था कि वह अब जीना नहीं चाहती है। खाने पीने के लिए भी दूसरों पर निर्भर रहना पड़ता है। इससे अच्छा तो मौत को ही गले लगा लिया जाए।
विज्ञापन