फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Elderly who came for cycling collided, died

Chandigarh News: साइक्लिंग करने आए बुजुर्ग को मारी टक्कर, मौत

Tue, 20 Jun 2023 01:39 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jun 2023 01:39 AM IST
विज्ञापन
Elderly who came for cycling collided, died
खरड़। गांव मजात में साइक्लिंग कर रहे बुजुर्ग को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। बुजुर्ग मृतक की पहचान अमरजीत सिंह (60) वासी लाजपत राय बस्सी पठाना के रूप में हुई है। आरोपी अज्ञात कार चालक रुकने के बजाय मौके से फरार हो गया। सदर खरड़ पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन



शिकायतकर्ता शालू कुमार ने पुलिस को बताया कि वह और उनका दोस्त अमरजीत सिंह हर रोज की तरह बस्सी पठाना से लांडरां साइकिलिंग करने जाते थे। जब वह 17 जून को गांव मजात को पार कर लांडरां की तरफ जा रहे थे तभी एक तेज रफ्तार कार ने शिकायतकर्ता से आगे जा रहे उसके दोस्त की साइकिल को टक्कर मार दी और मौके से भाग गया। टक्कर लगने से अमरजीत सिंह सड़क पर गिर गए। जहां वाहन की मदद से उसे सिविल अस्पताल फेज-6 में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने अमरजीत सिंह को मृत घोषित कर दिया। मामले में पुलिस अभी आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed