फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Elderly man dies, two schoolgirls injured after auto-rickshaw overturns in Lalru

Chandigarh News: लालड़ू में ऑटो पलटने से बुजुर्ग की मौत, दो छात्राएं घायल

Fri, 02 Oct 2026 02:41 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
Elderly man dies, two schoolgirls injured after auto-rickshaw overturns in Lalru
लालड़ू। लालड़ू-हंडेसरा मार्ग पर एक ऑटो पलटने से 60 वर्षीय गुरमीत सिंह की मौत हो गई। ऑटो में सवार दो छात्राओं को चोटें आईं। पुलिस ने मृतक की पहचान अम्बछपा, हंडेसरा निवासी गुरमीत सिंह बताई है। वह खेती-बाड़ी का काम करते थे। एएसआई जगतार सिंह के अनुसार, बुधवार दोपहर करीब दो बजे लालड़ू से हंडेसरा जा रहा ऑटो तोफापुर मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में गुरमीत सिंह गंभीर रूप से घायल हुए। उन्हें चंडीगढ़ के सरकारी अस्पताल सेक्टर-32 ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। बल्लोपुर की छात्राएं जिया और जसप्रीत मामूली रूप से घायल हुईं। ऑटो चालक बाल-बाल बच गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंपा है और मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed